MP Weather Update -मप्र में सुबह से रिमझिम का दौर जारी, इन जिलों में बारिश के आसार

cg weather update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दिसम्बर (December) का दूसरा सप्ताह लगते ही मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मौसम (MP Weather) में बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार से हो रही रिमझिम बारिश (Rain) से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है।आज सोमवार सुबह भी भोपाल समेत कई जिलों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है।वही कोहरे और मावठे के भी आसार बने हुए है।

यह भी पढ़े…MP Weather Update: भीगा-भीगा रहेगा संडे, लगातार तीसरे दिन भी बूंदाबांदी के आसार

माैसम विभाग (Weather Department) की माने तो साेमवार-मंगलवार(Monday-Tuesday) की सुबह भी भाेपाल (Bhopal) सहित पूरे प्रदेश में घना काेहरा छाने के आसार हैं। सोमवार को खंडवा, खरगाेन, बड़वानी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, बैतूल में बारिश हो सकती है। 17 दिसंबर के बाद हवाओं का रूख उत्तर तथा उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में होगा। इसके बाद ही कड़ाके की सर्दी की शुरुआत होगी।वर्तमान में अरब सागर से एक द्रोणिका दक्षिणी पश्चिमी मध्यप्रदेश तक आ रही है। इसके कारण अरब सागर से इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश में नमी आ रही है।

विभाग की माने तो मंगलवार तक मावठे का असर भी खत्म हो जाएगा। तापमान में तेजी से गिरावट आने लगेगी। 18 दिसंबर तक रात का पारा घटकर 10 से नीचे आने के आसार हैं। वहीं, 19 से 31 दिसंबर के बीच कोल्ड डे के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री तक रह सकता है।

यह भी पढ़े…MP Weather: मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार, 15 के बाद बढेगी ठंड

पिछले चौबीस घंटों की बात करे तो रविवार काे लगातार तीसरे दिन राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलाें हल्की बारिश हुई और कोहरा छाया रहा। भोपाल में रविवार सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक 4 घंटे विजिबिलिटी (Visibility) 300 मीटर रही। यह सीजन की सबसे कम दृश्यता है। रात का तापमान 15.8 से 2.2 डिग्री बढ़कर 18 डिग्री पर पहुंच गया, वही दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 21 डिग्री दर्ज किया गया।वही इंदौर (Indore) की बात करे तो सुबह 8.30 बजे तक दृश्यता 1200 मीटर तक रही। अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री और न्यूनतम 17.2 डिग्री दर्ज किया गया।सोमवार को न्यूनतम तापमान (Temperature) में दो डिग्री गिरावट देखने को मिल सकती है।

गरज चमक के साथ बौछार
रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर,होशंगबाद और भोपाल संभाग। बुरहानपुर, खंडवा, उज्जैन, इंदौर, देवास, शाजापुर, आगर, गुना जिले।

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड
Rainfall Dt 14.12.2020
(Past 24 hours)
Bhopal 0.8
Sagar 0.1
Raisen 1.0
Damoh 1.0
Hoshangabad 1.8
Betul 1.2
Jabalpur 0.2
Mandla 6.0
Chindwara 0.1
Narsinghpur 1.0
Malanjkhand 0.9
Umaria 0.6

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews