MP Weather: 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 29 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी, जानें शहर का हाल

up weather today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्‍य प्रदेश (MP Weather Update Today) के मौसम के बदलने से एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई है और बर्फीली हवाओं का दौर शुरु हो गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान रायसेन में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज मंगलवार 25 जनवरी 2022 को 11 जिलों में शीतलहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही 2 दर्जन जिलों में कोल्ड डे का  येलो अलर्ट जारी किया है।अभी दो दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों का जल्द बढ़ेगा फिटमेंट फैक्टर! सैलरी में आएगा बंपर उछाल, जानें नई अपडेट्स

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, जनवरी महीने के अंत तक 4 कड़ाके की ठंड रहेगी। बुंदेलखंड, महाकोशल और बघेलखंड में तापमान 3 से 5 डिग्री और पश्चिमी इलाके जैसे- भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर चंबल में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पंजाब में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बनने से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है।आज मंगलवार को रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग (MP Weather Update Today 25 January 2022)के अनुसार, ग्वालियर, उज्जैन, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और होशंगाबाद संभागों में तेज ठंड का असर देखने को मिल रहा है। भोपाल में रात का पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस आ गया जबकि सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस तापमान धार एवं ग्वालियर में दर्ज किया गया। धार में शीतलहर के साथ इंदौर, बैतूल, रायसेन, शाजापुर एवं उज्जैन में तीव्र शीतल दिन रहा। भोपाल, छिंदवाड़ा, गुना, रतलाम, खंडवा, खरगोन, सागर एवं टीकमगढ़ में शीतल दिन रहा।

MP Weather Update Today 25 January 2022

11 जिलों में 3 दिन तक शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

रायसेन, धार, सीहोर, छतरपुर, रतलाम, उज्जैन, गुना, मंदसौर, नीमच, भोपाल और अशोकनगर

5 जिलों में 2 दिन तीव्र शीतलदिन  का ऑरेंज अलर्ट

इंदौर, उज्जैन, टीकमगढ़, बैतूल, शाजापुर

24 जिलों में 2 दिन शीतलदिन  का येलो अलर्ट

जबलपुर, ग्वालियर और चंबल संभागों के साथ भोपाल, रायसेन, सीहोर, सागर, दमोह, धार, खरगोन और खंडवा

MP Weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews