MP Weather Update : मध्यप्रदेश के इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

cg weather update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से उठे ‘निवार’ तूफान (Nivar Cyclone) के कारण आ रही नमी से मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मौसम (MP Weather) में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में आज शुक्रवार को गरज चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई है।

मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो इस माह के अंत तक प्रदेश में कहीं-कहीं रात का तापमान (Temperature) छह डिग्री पर पहुंचने की संभावना है, हालांकि शुक्रवार (Friday) को निवार तूफान के कमजोर पड़ने के आसार हैं। इसके बाद हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी होने की संभावना है।अब बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। उससे मौसम में फिर बदलाव आएगा। बादल छाने के कारण दिसंबर (December) के पहले सप्ताह में लोगों को ठंड से राहत रहेगी।

वही संभावना जताई है कि राजस्थान और पश्चिम बंगाल में निम्न दबाव के क्षेत्र के बनने के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान में नमी आ रही है, जिसके कारण से ग्वालियर चंबल, नीमच, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, बालाघाट मंडला, उमरिया, शिवपुरी और जबलपुर सहित कुछ अन्य संभागों में हल्की बारिश हो सकती है।विभाग की माने तो

पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में पचमढ़ी (Pachmarhi) और नौगांव सबसे ठंडा रहा। यहां रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही भोपाल में रात के पारे में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गुरुवार और शुक्रवार सुबह ठंड महसूस हुई।

इन जिलों में आज बारिश की संभावना

अनूपपुर, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला ,बालाघाट

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews