MP Weather Update – 31 दिसंबर और 1 जनवरी को ऐसा रहेगा मौसम

mp weather 16 January 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 29 दिसंबर से मध्यप्रदेश का मौसम (MP Weather) बदलने वाला है। नया साल 2021 (New Year 2021) बहुत ठिठुरन और ठंडा से भरा होने के आसार है, क्योंकि 29 दिसंबर से शीतलहर (cold wave) चलने वाली है, जिसका असर 3 जनवरी (January) तक रहेगा। वही 31 दिसंबर (31 December) की रात सबसे सर्द रहने वाली है। मंगलवार को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है।  इसके बाद एक बार फिर मौसम के मिजाज में परिवर्तन होगा।

यह भी पढ़े… MP Weather: नए सिस्टम के एक्टिव होने से बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, बूंदाबादी के आसार

मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो उत्तर भारत के हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर हो रही बर्फबारी के चक्कर में मध्यप्रदेश के मौसम (Weather) का रुख भी बदलने वाला है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में वर्तमान में हवा का रुख दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है लेकिन मंगलवार से हवा का रुख उत्तरी होने वाला है जिसके चलते तापमान (Temperature) में गिरावट देखने को मिलेगी। 29 से शीतलहर चलने के भी आसार है जिससे तापमान 4 डिग्री तक तक लुढ़क सकता है।लेकिन पूर्वी मध्य प्रदेश में इसका प्रभाव 30 और 31 को देखने को मिलेगा।

विभाग का पुर्वानुमान है कि मध्य प्रदेश में पूर्वी भागों और विदर्भ में एक-दो स्थानों पर शीतलहर जारी रहने की संभावना है, जबकि उत्तर भारत के शहरों में तापमान अभी और बढ़ेगा। अगले एक हफ्ते तक ऐसी ही ठंड पड़ने के आसार हैं और एक हफ्ते के बाद ठंड में कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।

इसके अलावा भोपाल समेत धार, गुना, इंदौर, खंडवा, खरगोन, रतलाम और शाजापुर में रात का पारा 3 डिग्री से ज्यादा गिरावट देखने को मिली। जबकि रीवा, सागर और सिवनी में रात का पारा सामान्य से नीचे आया। वही छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहगढ़, नौगांव, सतना, सीधी, टीकमगढ़ और उमरिया में रात का पारा 4 डिग्री तक ऊपर आया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews