MP Weather: 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 9 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी

cg Weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वर्तमान में 3 वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते वातावरण में नमी बढ़ रही है और बारिश का दौर जारी है। आने वाले तीन चार दिनों तक प्रदेश के मौसम के यूं ही बने रहने के आसार है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज शनिवार 9 जुलाई 2022 को 26 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही 9 संभागों में बिजली गिरने और चमकने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

पेंशनरों को CM ने दी बड़ी राहत, 110 करोड़ मंजूर, ग्रेच्युटी-बकाया का होगा भुगतान, जल्द खाते में आएगी राशि

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, आज शनिवार 9 जुलाई 2022 को भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के साथ बुरहानुपर, खंडवा,खरगोन, धार, देवास, गुना,अशोकनगर और शिवपुरी में अति भारी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही अनूपपुर, शहडोल, डिडौरी, उमरिया,कटनी, जबलपुर, छिंदवाडा, सिवनी, सागर, दमोह में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल जबलपुर और शहडोल संभागों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी की गई है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast ) के अनुसार, वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 2.1 किमी की ऊँचाई तक सक्रिय है। मॉनसून ट्रफ जैसलमेर-कोटा, जबलपुर, पेन्ड्रा रोड और कलिंगपट्टनम से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। वहीं पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में ओड़ीशा-आंध्र प्रदेश के तट के पास चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊँचाई तक सक्रिय है। जबकि गुजरात से कर्नाटक तट के समांतर अपतटीय ट्रफ विस्तृत है। साथ ही 19 डिग्री उत्तर अक्षांश के सहारे पठारी क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में मध्य क्षोभमंडल के स्तर पर पूर्व से पश्चिम विरूपक हवाएँ सक्रिय हैं।

यह भी पढ़े.. CG Weather: मौसम में बदलाव, बस्तर संभाग समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update ) के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर बने तीन वेदर सिस्टम के चलते शनिवार-रविवार को भी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में गरज–चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाब का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जिसके चलते 13 जुलाई के बाद ग्वालियर-चंबल संभाग में अच्छी बारिश होने के आसार है। शनिवार को इंदौर संभाग के आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, देवास, बुरहानपुर, खंडवा व बड़वानी में भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रायसेन में 55.6, गुना में 31.6, खंडवा में 23, सागर में 22.6, छिंदवाड़ा में 22.3, पचमढ़ी में 20.4, उमरिया में 14.4, मलाजखंड में 13.8, भोपाल में 11.8, मंडला में छह, नर्मदापुरम में 4.2, खरगोन में 3.2, सतना में चार, दमोह में तीन, धार में 0.7, बैतूल में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews