Hindi News

MP Weather: 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम, वातावरण में नमी हुई कम, 13 जिलों में लू का अलर्ट, जानें अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
MP Weather: 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम, वातावरण में नमी हुई कम, 13 जिलों में लू का अलर्ट, जानें अपडेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नही है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवातीय तूफान ने हवा को कम कर दिया है, जिसके चलते राजस्थान से आने वाली हवाओं को मजबूती मिली है और प्रदेश में गर्मी तेज होने लगी है। मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 6 अप्रैल 13 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है और 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा हो सकता है।

यह भी पढ़े.. MP News: प्रदेश के 5 रेलवे वेटिंग रूम का हुआ निजीकरण, अब रुकने के लिए चुकानी होगी इतनी कीमत

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Report) के अनुसार, आज 6 अप्रैल 2022 को छिंदवाड़ा, गुना, सतना, ग्वालियर, अशोकनगर, राजगढ़, सागर, दमोह, छतरपुर, खरगोन, धार, शाजापुर और रतलाम आदि जिलों लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस खरगोन  में दर्ज किया गया है ।पिछले 24 घंटे में सभी जिले शुष्क रहे लेकिन सतना, रीवा, सीधी, छिंदवाड़ा, खजुराहों,नौगांव, सागर, दमोह, राजगढ़, रतलाम, गुना और खरगोन में लू का असर रहा।

यह भी पढ़े.. MP College: सीएम का बड़ा तोहफा, आज से शुरू हुई ये नई सुविधा, सभी कॉलेज छात्रों को होगा लाभ

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक,वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में विकसित हुए चक्रवातीय तूफान के कारण नमी कम होने लगी है और आसपास के राज्‍यों राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में तापमान काफी बढ़ गया है, जिसका असर प्रदेश पर भी दिखाई दे रहा है।इतना ही नहीं गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण मप्र में फिर लू चलने लगी है।अगले पांच दिनों तक मौसम के ऐसा ही बने रहने के आसार है।राजस्थान से आने वाली हवा की गति 6 किमी प्रतिघंटा है और रात में उत्तर पश्चिमी हवा चल रही है, ऐसे में ग्वालियर के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews