MP Weather Update: मप्र के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी संभावना

MP Weather Update: मप्र के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी संभावना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा| हालांकि चटक धूप और उमस से लोग बेहाल है| दोपहर बाद कई हिस्सों में रोजाना बारिश (Rain) राहत दे रही है| मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी (Rain Alert) जारी की गई है|

मध्य प्रदेश के 7 जिलों में आने वाले 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 6 संभागों में बिजली चमकने और गिरने की संभावना जताई गई है| पिछले 24 घंटे में प्रदेश के इंदौर और जबलपुर संभागों के जिलों में बारिश हुई है, वहीं होशंगाबाद, उज्जैन, रीवा, शहडोल एवं सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर एवं भोपाल और ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई है|

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य प्रदेश के बैतूल, धार, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ जिले में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पन्ना, सागर एवं दमोह जिलों में मौसम भी मौसम बदल सकता है और बिजली चमक सकती है| इसके अलावा मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मध्यप्रदेश के शहडोल, जबलपुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन एवं होशंगाबाद संभाग में भी कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और गिरने की संभावना है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews