MP Weather Update: मप्र के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, येलो अलर्ट

MP Weather Update: मप्र के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, येलो अलर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadyaPradesh) में लोग तेज धूप और उमस से बेहाल हैं| हालाँकि कई स्थानों पर बारिश से रहत जरूर मिल रही है| प्रदेश में अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain Alert) एवं कुछ इलाकों में हलकी बारिश व बिजली चमकने व गिरने की संभावना जताई गई है|

इन जिलों में भरी बारिश का अलर्ट
मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक बैतूल, हरदा, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, धार जिले में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है, येलो अलर्ट जारी किया गया| इसके अलावा इंदौर, उज्जैन एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में तथा रीवा, सतना, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला एवं बालाघाट जिलों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने व गिरने की संभावना है|

यहां कहीं कहीं हो सकती है बारिश
वहीं इंदौर एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है| वही रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है|

इन जिलों में दर्ज की गई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर, उज्जैन एवं जबलपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर भोपाल होशंगाबाद, रीवा, सागर एवं शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है| ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों का मौसम मुख्यता शुष्क रहा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews