MP Weather: फिर मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इन संभागों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, कई सिस्टम एक्टिव

mp weather news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। वर्तमान में 6 वेदर सिस्टम एक्टिव है, ऐसे में आज से फिर बारिश का दौर शुरू होने के आसार है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज मंगलवार 28 जून 2022 को सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश और 6 संभागों में बिजली गिरने और चमकने को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया है।वही 24 घंटे के अंदर ग्वालियर में मानसून की दस्तक हो सकती है। जुलाई में भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत सभी जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार है।

यह भी पढे.. हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 12 हफ्ते के अंदर अर्जित वेतनवृद्धि देने का आदेश, कर्मचारी को जल्द मिलेगा लाभ

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, आज मंगलवार 28 जून 2022 को  रीवा, शहडोल ,ग्वालियर और चंबल संभाग में कुछ स्थानों और सागर, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन में कहीं कहीं बारिश के आसार है। वही रीवा, शहडोल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में बिजली चमकने-गिरने और 20 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज 28 और बुधवार 29 जून से पूरे मध्य प्रदेश में आंधी, बारिश, गरज-चमक की गतिविधियों में वृद्धि के साथ मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। 30 जून और 1 जुलाई को मध्यप्रदेश के केंद्रीय और उत्तरी हिस्से यानी भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर और रीवा संभाग में भारी बारिश हो सकती है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast ) के अनुसार, वर्तमान में 6 वेदर सिस्टम एक्टिव है। वर्तमान में एक अपतटीय द्राेणिका दक्षिण–गुजरात से केरल तक बनी हुई है और दक्षिण–पश्चिम राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक द्राेणिका बनी हुई है और मध्यप्रदेश के मध्य में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर अरब सागर तक एक द्राेणिका बनी हुई है। अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, इसके चलते वातावरण में नमी आ रही है और मप्र में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है।

यह भी पढे.. CG Weather: मानसून की सक्रियता बढ़ी, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात की आशंका

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update ) के अनुसार, ग्वालियर अंचल में आज शाम तक मानसून के पहुंचने के आसार है और फिर जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश में तेजी आएगी ।28 से 29 जून के बीच मानसून की हल्की से मध्यम बारिश और फिर 30 जून व 1 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। 2 से 5 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम बारिस का दौर जारी रहेगा।वही जबलपुर में 28 जून के बाद झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है।अलग अलग जगह पर बने वेदर सिस्टम के चलते 3 से 5 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश और फिर 6 से 8 जुलाई तक मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियो में तेजी आएगी।

पिछले 24 घंटे का बारिश-तापमान का रिकॉर्ड

  • पिछले 24 घंटाें के दौरान मंगलवार काे सुबह साढ़े आठ बजे तक रतलाम में 11, सीधी 9.6, रीवा में 5.4, उज्जैन में 4.8, बैतूल में 4.4, पचमढ़ी में एक खरगाेन में 0.8, गुना में 0.6, ग्वालियर में 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुर्इ। दतिया में बूंदाबांदी हुई।
  • 27 जून को भोपाल में 36.3, इंदौर में 33.4, जबलपुर में 35.4 और ग्वालियर में तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा। छिंदवाड़ा, दमोह, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया, बैतूल, धार, गुना, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), खंडवा, खरगोन, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन और शिवपुरी में पारा 40 डिग्री के नीचे रहा।
  •  मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिन का तापमान 29.4 डिग्री और नौगांव में सबसे ज्यादा 41.5 डिग्री तापमान रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews