MP Weather Update : मप्र के इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट

up weather update

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मौसम विभाग (Weather Department) ने 10 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में आंध्रा तट और उड़ीसा तट के बीच एक ऊपरी हवा का चक्रवात (Wind cyclone) बनने की संभावना जताई है। है, जिसके चलते प्रदेश में भी झमाझम बारिश के आसार है। पिछले चौबीस घंटों में कई जगह बारिश हुई है, इसी कड़ी में आज मंगलवार को भी मौसम विभाग (weather department) ने 10 संभागों के जिलों में कही कही गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने मंगलवार को येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

मौसम विभाग की माने तो 8 और 9 सितंबर को प्रदेशभर में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। अरब सागर में बने सिस्टम और हवा का रुख लगातार दक्षिणी बना रहने से लगातार नमी आ रही है। मध्य प्रदेश में अब दिन का तापमान बढ़ने लगा है। इससे शाम के समय गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने लगती हैं।10 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी में आंध्रा तट और उड़ीसा तट के बीच एक ऊपरी हवा का चक्रवात बनने की संभावना है। इसके कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर आगे बढ़ने के आसार भी हैं। इस सिस्टम से प्रदेश में अच्छी बरसात की उम्मीद है। 8 और 9 सितंबर को प्रदेश भर के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रीवा, शहडोल, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद, ग्वालियर-चंबल , सागर, जबलपुर संभागों के जिलों में।सतना, रतलाम, आगर, शाजापुर में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

पिछले चौबीस घंटे का रिकॉर्ड
Rainfall dt 08.09.2020
(Past 24 hours)
Malanjkhand 12.6
Chindwara 2.4
Jabalpur 1.4
Khajuraho 1.0
Satna 1.3

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews