MP Weather Update : अगले 3 दिन तेज बारिश की संभावना नहीं, इन जिलों में बढ़ेगा पारा

MP Weather Update : अगले 3 दिन तेज बारिश की संभावना नहीं, इन जिलों में बढ़ेगा पारा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Weather) अगले तीन दिन तक तेज बारिश के आसार नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मानसून का कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। मानसून (Monsoon 2021) के कमजोर पड़ते ही प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है। हालांकि कहीं कहीं बौछारें पड़ रही है। वहीं ग्वालियर चंबल में गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है।

महिला सम्बंधित अपराधों के लिए थानों में शुरू हुई डेस्क, जिला स्तरीय महिला थाने का शुभारम्भ

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर जिलों में कुछ स्थानों पर सथा सागर, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई है। शेष संभागों में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटों में रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर एवं उज्जैन संभाग के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं चंबल संभाग के जिलों में तथा ग्वालियर और दतिया में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक वर्तमान में कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है, जिसके चलते मानसून कमजोर पड़ गया है, लेकिन वातावरण में नमी के चलते कहीं कहीं बारिश का का दौर जारी है।वही मौसम विभाग ने जुलाई में मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना जताई है। तीन-चार जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने के कारण  मानसून एक्टिव होने के आसार है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews