MP Weather Update : मप्र के इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

MP Weather Update : मप्र के इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिम बना रहने से अरब सागर से काफी नमी आ रही है, जिसके चलते मध्यप्रदेश के कई जिलों में रुक रुककर कर बारिश हो रही  है ।  शनिवार को भोपाल समेत कई जिलों में बारिश हुई , जिसने मौसम को सुहाना बना दिया और ठंडी हवाएं चलती रही।वही मानसून की वापसी और सुबह के समय ठंडी हवाओं से ठंड के आगामन के संकेत मिल रहे है।इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर रविवार को प्रदेश कई जिलों बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने पांच संभागों और पांच जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो 28 सितंबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून की पश्चिमी राजस्थान से और अक्टूबर के पहले सप्ताह में मप्र के कुछ जिलों से मानसून विदा हो सकता है। प्रदेश में इस सप्ताह कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। अक्टूबर के पहले सप्ताह में राजस्थान से लगे मप्र के जिलों से भी मानसून विदा होने लगेगा। अब मध्य प्रदेश में वर्षा में भारी कमी आने के साथ-साथ तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। दक्षिण पश्चिमी जिलों में हल्की वर्षा जारी रह सकती है लेकिन भारी से अति भारी वर्षा की संभावना बहुत कम है।27 सितंबर से 30 सितंबर के बीच धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास तथा इंदौर आदि जिलों में छिटपुट वर्षा की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। बाकी अधिकांश जिले लगभग एक ही बने रहने की संभावना है।

अरब सागर से नमी मिल रही है। राजस्थान के दक्षिणी भाग में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से प्रदेश के पश्चिमी इलाके में बरसात हो रही है। रविवार को भी भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होगी। इस दौरान तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं।

इन जिलों में बारिश के आसार

विभाग की माने तो सागर, जबलपुर, इंदौर, भोपाल और होशंगबाद संभागों के जिलों और गुना,देवास,शाजापुर, रतलाम और उज्जैन में कही कही गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार है।शनिवार को सुबह 8ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक भोपाल में 14.8, रतलाम में 13, रायसेन में 12, पचमढ़ी में 10, उज्जैन में 3 मिमी. बारिश हुई।  शुक्रवार सुबह तक प्रदेश में सामान्य से छह फीसद अधिक बारिश हो चुकी है। 16 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। छह जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। शेष जिलों में सामान्य बरसात हुई है।

क्या कहता है भारतीय मौसम विभाग

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों, मध्य प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मुंबई समेत कोंकण गोवा में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।केरल, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, बिहार के कुछ हिस्सों और विदर्भ के कुछ क्षेत्रो में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुजरात और शेष महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।अगले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पिछले चौबीस घंटे का बारिश का रिकॉर्ड
Rainfall dt 27.09.2020
(Past 24 hours)
Bhopal 14.8
Pachmarhi 10.0
Ratlam 13.0
Raisen 12.2
Ujjain 3.0
Shajapur 1.0
Bhopal city 3.4
Seoni 8.4mm

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews