MP Weather Update: मप्र के इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

mp weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में तेज बारिश का दौर थम गया है, हालांकि एक हफ्ते और गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने का सिलसिला चलने वाला है। वही 20 सितंबर तक को मानसून की वापसी होने के आसार है।मौसम विभाग (Weather Department) का कहना है कि अभी 8 से 10 दिन तक तेज व मूसलाधार बारिश होने के आसार कम ही हैं, हालांकि सीमावर्ती कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने आज मंगलवार को प्रदेश के कई संभागों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की माने तो मानसून 20 सितंबर तक सक्रिय रहने के आसार हैं। अगर सितंबर महीने में 1 दिन भी बारिश न हो तो भी प्रदेश में इस साल पानी की कमी होने की आशंका नहीं है। इस सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनता हुआ नहीं दिख रहा है, ऐसे में अगले तीन से 4 दिनों में मौसम लगभग खुला रहेगा, लेकिन इसके बाद हल्की बारिश हो सकती है।

इन जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा
एक जून से 31 अगस्त की स्थिति में 21 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत से अधिक वर्षा हुई है। इनमें छिंदवाड़ा, सिवनी, सिंगरौली, उमरिया, इन्दौर, झाबुआ, बड़वानी, खंडवा, देवास, आगर-मालवा, भोपाल, रायसेन, सीहोर, बैतूल, हरदा, अशोकनगर, बुरहानपुर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर और राजगढ़ है।

इन जिलों में सामान्य वर्षा

प्रदेश के 31 जिले ऐसे हैं, जिनमें 31 अगस्त तक सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। इन जिलों में मण्डला, डिण्डौरी, नरसिंहपुर, पन्ना, सतना, शहडोल, अनूपपुर, धार, नीमच, मुरैना, श्योपुरकला, गुना, दतिया, रीवा, सीधी, खरगौन, सीहोर, विदिशा, जबलपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, अलीराजपुर, मंदसौर, भिण्ड, शिवपुरी, ग्वालियर, कटनी, बालाघाट, सागर, दमोह और होशंगाबाद शामिल है।

इन संभागों के जिलों में हो सकती है बारिश
भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, रीवा संभागों के जिलों में, उमरिया, बालाघाट, डिंडौरी, मंडला जिलों में कही कही बारिश की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews