MP Weather: मप्र के इन जिलों में आज बारिश, कोल्ड डे का भी अलर्ट, छाएगा घना कोहरा

weather alert today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश (MP Weather Update Today) में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है।रविवार को नए सिस्टम के बनने से तापमान में परिवर्तन देखने को मिलेगा और ठंड से भी राहत मिलेगा। एमपी मौसम विभाग ने आज शनिवार 15 जनवरी 2022 को 5 जिलों में बारिश (Rain) और 2 दर्जन जिलों तीव्र शीतलदिन (Cold Day) रहने की संभावना है। वही 1 दर्जन जिलों में मध्यम से घने कोहरे के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।इधर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में जनवरी की ठंड फिर तीखे तेवर दिखा सकती है।

यह भी पढ़े.. MP में आज 5315 कोरोना पॉजिटिव, इन जिलों स्थिति बेकाबू, एक्टिव केस 25000, सरकार अलर्ट

मौसम विभाग (MP Weather Department) के अनुसार, दो दिन बाद एक बार फिर मौसम के बदलने के आसार है। 16 जनवरी और 18 जनवरी को लगातार दो और सिस्टम बनने की संभावना है। 16 जनवरी रविवार को एक कमजोर आवृति का पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने से 18 जनवरी को भी एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने से बादल छाएंगे और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज! सैलरी में होगी 20,484 की बढोतरी, जानें अपडेट

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं के चलते रविवार-सोमवार को मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। वही उत्तर भारत में एक के बाद एक आ रहे दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। ग्वालियर-चंबल संभागों के जिलों में शीतलहर के असर से शनिवार से राजधानी सहित अन्य जिलों में तापमान में गिरावट दर्द की जाएगी। रविवार और सोमवार को तेज ठंड पड़ेगी और फिर बादल छाने से रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

MP Weather Update Today 15 January 2022

इन जिलों में बारिश के आसार

अनूपपुर, डिंडौरी, बालाघाट, मंडला, शहडोल

इन जिलों में तीव्र शीतलदिन का येलो अलर्ट

इंदौर-भोपाल संभागों के साथ सिवनी, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, बैतूल, देवास, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, ग्वालियर, सागर, गुना, दतिया, दमोह

मध्यम से घने कोहरे का येलो अलर्ट

चंबल संभाग के साथ ग्वालियर, गुना, शाजापुर, आगर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, शिवपुरी, सागर, सतना, जबलपुर, उज्जैन

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews