MP Weather Update : मप्र के इन जिलों में आज बारिश की संभावना

MP WEATHER

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अक्टूबर (October) का महिना आधा बीत गया है लेकिन मानसून (Monsoon) की विदाई और ठंड का आगमन नही हो पा रहा है। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बने सिस्टम के कारण प्रदेश में बारिश (Rain) का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे में इंदौर के आसपास, गुना और उज्जैन में बारिश हुई, वही आज बुधवार को मौसम विभाग (Weather Department) ने एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की माने तो  बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब का क्षेत्र तेलंगाना के खम्मम के पास पहुंचकर अवदाब में तब्दील हो गया है, जिसके चलते इस सिस्टम के बुधवार को गहरा कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की दिशा में आगे बढ़ने के आसार है। इससे दो-तीन दिन तक दक्षिणी मप्र में बरसात हो सकती है। 17 अक्टूबर (October) को म्यांमार तट पर बंगाल की खाड़ी में मानसून (Monsoon) का सिस्टम बन रहा है। इस वजह से संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर के तीसरे सप्ताह के अंत तक मानसून विदा हो जाएगा।

विभाग के अनुसार, भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर संभाग में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। विशेषकर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, होशंगाबाद संभाग में कई स्थानों पर बुधवार से लेकर शुक्रवार तक बारिश होने की संभावना है। वही सबसे ज्यादा तापमान नौगांव में 37 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम मंडला में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इन जिलों में गरज चमक के साथ बौछार के आसार

इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद संभागों के जिलों में। राजगढ़, सीहोर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में।

weather weather weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews