MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, नवंबर अंत तक फिर बदलेगा मौसम, पढ़िए विभाग का पूर्वानुमान

mp weather news

MP Weather Update : मध्य प्रदेश के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। उत्तर भारत की तरफ से लगातार सर्द उत्तरी हवाएं आ रही हैं, लेकिन राजस्थान पर बने एक प्रति-चक्रवात के असर हवाओं का रुख कभी उत्तरी तो कभी उत्तर-पूर्वी होने से पारा गिर-चढ़ रहा है। मध्य प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया। मौसम का मिजाज अभी इसी तरह बना रहने की संभावना है।29 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ बनने के संकेत है।

मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, हवाएं उत्तरी होने के कारण प्रदेश भर में कई इलाकों में तापमान गिर रहा है और ठंड का अहसास हो रहा है। अब 5 दिसंबर से तापमान में तेजी से गिरावट आने के साथ अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद है।  हिमालय से आ रही हवाएं ज्यादा स्ट्रॉन्ग ना होने के कारण इनका असर ग्वालियर-चंबल के साथ भोपाल तक है लेकिन इंदौर समेत इसके आसपास के इलाकों में तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हो रही है।

तापमान में उतार चढ़ाव जारी

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, 28 नवंबर तक ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का असर दिखाई देगा। 29 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिससे हवा का रुख पश्चिमी हो जाएगा। भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश इलाकों में यह 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है। ग्वालियर मे ठंडी हवा के चलते दिन का तापमान 27 डिसे तो 28 नवंबर तक दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।29 नवंबर के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। । दिसंबर के पहले सप्ताह में ही उत्तर पूर्वी हवा के असर से सर्दी का तेज असर दिखाई देगा।

29 नवंबर से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान व उससे लगे हिमालय क्षेत्र में बना हुआ है, जिसके असर से जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो रही है और प्रदेश की ओर उत्तरी हवा आ रही है। 29 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अफगानिस्तान के पास बने एक पश्चिमी विक्षाेभ के असर से रविवार से जम्मू- कश्मीर एवं उसके आसपास के पहाड़ाें पर बर्फबारी हाे सकती है और साेमवार- मंगलवार से न्यूनतम में गिरावट शुरू हाेने के आसार हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews