MP Weather Update : मप्र के इन जिलों में आज बारिश की संभावना

mp weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बने कम दबाव का क्षेत्र के तेजी से आगे बढ़ने के चलते लगातार वातावरण में नमी बढ़ रही है, जिसके चलते प्रदेश में बारिश का असर दिखाई दे रहा है। गुरुवार रात के तापमान में दो डिग्री तक कमी आ सकती है। इसके 22 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग (weather department) ने आज गुरुवार (Thursday) को दो संभागों और आधा दर्जन जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार, एक दो दिन में भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर संभाग में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। विशेषकर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, होशंगाबाद संभाग में कई स्थानों पर बुधवार से लेकर शुक्रवार तक बारिश होने की संभावना है।इसके साथ ही अगले 48 घंटों में प्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी और मंडला आदि में में बारिश (Rain) की संभावना भी है।हालांकि इससे गर्मी से कुछ राहत जरूर रहेगी।16 से 20 अक्टूबर के बीच ग्वालियर में बूंदाबांदी के आसार बनेंगे।

वहीं इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में इस तरह की स्थिति बन रही है, यहां पर रात का पारा सामान्य से दो डिग्री से लेकर 5 डिग्री तक अधिक हो गया है।  17 अक्टूबर (October) को म्यांमार तट पर बंगाल की खाड़ी में मानसून (Monsoon) का सिस्टम बन रहा है। इस वजह से संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर के तीसरे सप्ताह के अंत तक मानसून विदा हो जाएगा। पिछले चौबीस घंटे में सबसे ज्यादा तापमान नौगांव, खरगोन और दमोह  में 37 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम मंडला में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार
इंदौर और होशंगाबाद संभागों के जिलों, अनूपपूर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में ।

weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews