MP: 2 वेदर सिस्टम एक्टिव, 15 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, 3 जिलों में लू का अलर्ट, जानें कब आएगा मानसून

mp weather news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 3 दिन बाद नौतपे का असर खत्म होने वाला है, जिसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।  एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज मंगलवार 31 मई 2022 को 15 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और हल्की बौछार की संभावना जताई है। वही इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने बिजली गिरने और चमकने के चलते येलो अलर्ट जारी किया है।इसके साथ ही तीन जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।2 जून तक प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में हल्की गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

यह भी पढ़े…MP: जून से जबलपुर-ग्वालियर से चलेगी 2 स्पेशल ट्रेन, 17 ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, कई ट्रेनें रद्द

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Today ) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में ग्वालियर 44.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वही जबलपुर, भोपाल, शहडोल और उज्जैन संभागो के जिलों में हल्की बारिश हुई । आज मंगलवार 31 मई 2022 को 15 जिलों में गरज चमक के साथ बौछार के आसार है वही 15 जिलो में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवा 30/40 किमी प्रति घंटा चल सकती है।वही तीन जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update ) ने आज मंगमवार को नर्मदापुरम और शहडोल संभाग के जिलों के साथ रायसेन,राजगढ़,सीहोर,देवास,बुरहानपुर,छिंदवाड़ा,बालाघाट, सिवनी और मंडला में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वही इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने बिजली गिरने और चमकने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा ग्वालियर, दतिया और छतरपुर में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।इंदौर और उज्जैन में अभी बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि गर्मी से राहत रहेगी।

यह भी पढ़े…कर्मचारियों को जल्द मिलेगा बड़ा तोहफा! फिर बढेगा महंगाई भत्ता, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Alert) के अनुसार, वर्तमान में दो वेदर सिस्टम एक्टिव है। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर ट्रफ के रूप  और दूसरा उत्तर-पश्चिम राजस्थान से दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार से होकर बांग्लादेश तक एक ट्रफ बना हुआ है, जिसके कारण वातावरण में कुछ नमी आ रही है, ऐसे में पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो रही है।  दोपहर या शाम को जबलपुर सहित संभाग के जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती है।

20 जून तक मानसून की दस्तक

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, 15 जून के बाद इंदौर-जबलपुर के रास्ते मानसून मध्यप्रदेश में प्रवेश कर सकता है और 20 जून तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो जाएगी। वही जून के पहले सप्ताह में मालवा-निमाड़ में प्री-मानसून एक्टिव होगा और बारिश होगी,ऐसे में इंदौर सहित मालवा में मानसून 17 जून के बाद मानसून पहुंच सकता है।जून के प्रथम सप्ताह में इंदौर में प्री मानसून की गतिविधि के तहत बादल छाएंगे और गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। भोपाल, इंदौर एवं जबलपुर में मानसून के दस्तक देने की तारीख 20 जून तय की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews