MP Weather: प्रदेश के मौसम में बदलाव, 26 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश

UP Weather,

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश में वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नही है, लेकिन पड़ोसी राज्यों में पड़ रही गर्मी और हवाओं के रुख बदलने से प्रदेश का पारा चढ़ रहा है।कई जिले लू की चपेट में आ गए है और तापमान भी बढ़ने लगा है। मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 5 अप्रैल 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है और 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय तूफान विकसित होने के कारण अगले पांच दिनों तक ग्वालियर-चंबल संभाग में गर्मी बढ़ेगी और लू का असर दिखेगा।

सीएम शिवराज ने लॉन्च की ये बड़ी योजना, युवाओं को होगा बड़ा लाभ, मिलेगा 50 लाख तक लोन

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Report) के अनुसार, आज 5 अप्रैल 2022 को रीवा, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के साथ जबलपुर, छिंदवाड़ा, भोपाल, राजगढ़, खरगोन, खडंवा, धार, रतलाम और नर्मदापुरम आदि जिलों लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस खरगोन खजुराहों, दमोह, राजगढ़, नौगांव और नर्मदापुरम में दर्ज किया गया है ।पिछले 24 घंटे में सभी जिले शुष्क रहे लेकिन सतना, रीवा, सीधी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहों,सागर, दमोह, राजगढ़, रतलाम, गुना और ग्वालियर में लू का असर रहा।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक,वर्तमान में मध्य प्रदेश में कोई भी वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन पड़ोसी राज्य राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में भीषण गर्मी के कारण हवाओं का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है और राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। 5 अप्रैल से बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती घेरा दिखाई देने के आसार है, जिसके कारण इंदौर सहित प्रदेश के तापमान में हल्की कमी आ सकती है।ग्वालियर में अगले 24 घंटे में गर्मी में बढ़ोतरी के आसार और अगले 2 दिन तक तीव्र लू भी चल सकती है।वही आने वाले दिनों में ग्वालियर-चंबल और जबलपुर संभाग में लू चलने के आसार है।

यह भी पढ़े.. सरकार का लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि, बढ़ेगी सैलरी

इधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Alert) ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति है।वही बंगाल की खाड़ी से तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं अगले 5 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews