MP Weather Update : मप्र के इन जिलों में आज बारिश के आसार

Weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के उत्तरी आंध्रा तट पहुंचकर गहरा अवदाब में तब्दील होने के चलते MP के दक्षिणी और कुछ पूर्वी क्षेत्रों में आज मंगलवार को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग (Weather Department) ने प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में आज बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े…MP Weather Update : मप्र के इन जिलों में आज को बारिश के आसार

विभाग की माने तो इस सिस्टम के प्रभाव से दो-तीन दिन तक अलग-अलग स्थानों पर रुक-रुककर बौछारें पड़ सकती हैं। इस सिस्टम के एक्टिव होने से इंदौर में 13 अक्टूबर से बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 17 अक्टूबर (October) को म्यांमार तट पर बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में मानसून (Monsoon) का सिस्टम बन रहा है। इस वजह से संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर के तीसरे सप्ताह के अंत तक मानसून विदा हो जाएगा।

विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के असर के चलते मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है, जिसके चलते शहडोल, मंडला और होशंगाबाद संभाग के कई जिलों में मूसलाधार बारिश (Rain) हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात अगर ज्यादा देर रुका तो भोपाल, नरसिंहपुर, जबलपुर और छिंदवाड़ा जैसे में भी बारिश होगी. इस दौरान प्रदेश में तेज हवा भी चल सकती है, साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है।

इन जिलों में होगी गरज चमक के साथ बौछार

शहडोल उमरिया, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, सागर , बैतूल, हरदा , बुरहानपुर, धार, इंदौर,खंडवा, खरगोन और देवास जिलों।

Weather Weather Weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews