MP Weather: मौसम में फिर बदलाव, होली के बाद बढ़ेगी गर्मी, जानिए शहरों का हाल

mp weather 14-3-2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Weather Update Today 14 March 2022) में होली से पहले कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाओं चलते मध्यप्रदेश में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 14 मार्च 2022सोमवार को फिर सभी जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है और 16 किमी/ घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।इधर नीमच, मंदसौर, खरगोन, खंडवा, धार जैसे जिलों में लू चलने की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान- किसान और बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

मौसम विभाग (MP Weather Report) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कहीं भी बारिश (Rain) दर्ज नहीं की गई। सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। सबसे न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रीवा और मंडला में दर्ज किया गया। वही सबसे अधिकतम तापमान खरगोन, खंडवा, नर्मदापुरम और राजगढ़ में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 20 मार्च के बाद मौसम में फिर बदलाव हो सकता है और इंदौर में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। अभी दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है। यदि पश्चिमी विक्षोभ नहीं आता है तो गर्मी और बढ़ेगी।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) की माने तो वर्तमान में दक्षिणी राजस्थान और उससे लगे उत्तरी गुजरात पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है और प्रति चक्रवात के प्रभाव से गुजरात से आ रही गर्म हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में दिन का तापमान में बढ़ने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के भी कहीं कोई संकेत नहीं है, ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ेगी। दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। संभावना है कि मार्च माह के अंत तक गर्मी का असर तेज देखने को मिलेगा।अगले 48 घंटे में हवा का रुख राजस्थान से होने से ग्वालियर के तापमान में बढोतरी होगी। राजस्थान में 16 मार्च से लू चलने के कारण ग्वालियर का मौसम बदल सकता है और गर्म हवाओं से गर्मी और तापमान बढ़ सकता है।

यह भी पढ़े.. उमा का शिवराज को पत्र- मेरा पत्थर प्रदेश की महिलाओं-बच्चियों के सम्मान के लिए

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Weather Report today) की मानें,गुजरात से आ रही हीट वेव के चलते आने वाले दिनों में ओडिशा के कुछ हिस्सों और राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में लू चल सकती है।अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।वही श्रीनगर में अभी हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है।आज 14 मार्च को विक्षोभ गिलगिलट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर के कुछ भागों में बारिश की संभावना है। बादल कश्मीर और लद्दाख के ऊपर भी बने रहेंगे। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बादल दिखेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews