MP Weather: मप्र के मौसम में बदलाव, 21 जिलों में 5 अप्रैल तक लू का अलर्ट, जानें नई अपडेट्स

UP Weather,

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।अप्रैल में मध्य प्रदेश का मौसम बदलने लगा है।  वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन पड़ोसी राज्यों राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में पड़ रही गर्मी का असर पूरे प्रदेश पर दिखाई दे रहा है। कई जिले तो लू की चपेट में आ गए है और अप्रैल में ही मई जैसे गर्मी का अहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और सख्त होने वाले है। मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज शुक्रवार 1 अप्रैल को 21 जिलों में अगले 5 दिनों लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है और 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यह भी पढ़े.. MP: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, 12 जिलों को मिलेगा लाभ, कलेक्टरों को मिले ये निर्देश

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Report) के अनुसार, आज 1 अप्रैल 2022 को रीवा और सागर संभागों के साथ उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, भोपाल, राजगढ़, ग्वालियर, गुना, दतिया, मुरैना, श्योपुरकलां आदि जिलों में अगले 5 दिनों तक लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दमोह, खरगोन, खंडवा, खजुराहो और नौगांव में दर्ज किया गया है ।पिछले 24 घंटे में नौगांव, टीकमगढ़, दमोह और ग्वालियर तीव्र लू का प्रभाव देखने को मिला वही रीवा, सीधी, सतना, सागर, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, सिवनी, खजुराहो, भोपाल, राजगढ़, खरगोन, गुना, दतिया में लू का प्रभाव रहा।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान में भीषण गर्मी का असर मध्य प्रदेश पर भी दिखाई देने लगा है।तीनों राज्यों से लगातार आ रही गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण राजधानी सहित मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश के अधिकतर जिले लू की चपेट में हैं। अप्रैल में ग्वालियर सहित अंचल भीषण गर्मी पड़ेगी। अप्रैल में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड हो सकता है। हीटवेव व सीवियर हीटवेव के दिन भी अधिक रहेगा। अप्रैल भी गर्मी का रिकार्ड तोड़ेगी।

यह भी पढ़े.. 12.40 लाख कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की बढोतरी, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक जबलपुर सहित संभाग के छिंदवाड़ा, मंडला सहित आस-पास के अन्य जिलों में तेज गर्मी के साथ लू चलने की संभावना जताई है। वही इंदौर में अप्रैल में गर्मी के तेवर सख्त होने के साथ अंत तक 45 डिग्री से अधिक पहुंचने की संभावना है। इस बार इंदौर में अप्रैल माह में गर्मी का एक नया रिकार्ड बनने की संभावना है।इस बार अप्रैल व मई माह में लू भी चलने की संभावना है। गरज-चमक वाले बादल ज्यादा रहेंगे और धूल भरी आंधी भी चलने की संभावना है।

जानें राज्यों का हाल

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में भीषण लू चलने की आशंका है।मध्य भारत और महाराष्ट्र में पांच दिन तक लू चलने के आसार हैं।वही पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, ओडिशा मध्य प्रदेश के कई इलाकों और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 4 अप्रैल तक लू चलने के आसार हैं। वही 4 अप्रैल तक असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के साथ 3 और 4 अप्रैल को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का पूर्वानुमान है। वही 4 दिनों तक केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews