MP Weather Update : मप्र के इन जिलों में गरज चमक के साथ बौछार के आसार

MP WEATHER

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वातावरण मे लगातार नमी की मात्रा कम होती जा रही है, ऐसे में अनुमान है कि  एक सप्ताह के अंदर मानसून (Monsoon) विदाई ले लेगा हालांकि प्रदेश ((Madhya Pradesh) ) में कही कही बौछारों का दौर देखने को मिल रहा है। आज रविवार को मौसम विभाग (Weather Department) ने दो संभागों और आधा दर्जन जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

पिछले चौबीस घंटे में सबसे अधिक तापमान दमोह में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वही सबसे कम ताुमान 17 डिग्री मंडला मे दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में भोपाल, होशंगाबाद, जबलपुर और इंदौर संभागों के जिलों में कही कही बारिश दर्ज की गई है।पिछले चौबीस घंटे में बैतूल, मंडला, उज्जैन और खंडवा में बारिश दर्ज की गई ।

मौसम विभाग के अनुसार, 18 और 19 अक्टूबर को उत्तरी भागों में बौछारें हो सकती है। 16 से 20 अक्टूबर के बीच ग्वालियर में बूंदाबांदी के आसार बनेंगे। 20 और 21 अक्टूबर को वर्षा में कमी आएगी जबकि 22 अक्टूबर को पूर्वी जिलों में एक बार फिर से बारिश का माहौल बन सकता है। विभाग की माने तो अगले दो से तीन दिनों में मध्‍य प्रदेश में अच्‍छी बारिश हो सकती है। जबलपुर, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर संभाग में कहीं-कहीं बरसात होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग की माने तो 19 अक्टूबर को दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है, हालांकि इससे मौसम में बदलाव की संभावना कम है। वही धीरे धीरे वातावरण में नमी की मात्रा कम होने से बादल भी छंटने लगेंगे। साथ ही हवाओं का रुख भी उत्तर-पश्चिमी होने की संभावना है। इससे अब धीरे-धीरे रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी। संभवतः एक सप्ताह में दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश से विदाई भी ले सकता है।

इन जिलों में गरज चमक के साथ बौछार के आसार

इंदौर, होशंगबाद संभागों के जिलों, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रतलाम, उज्जैन, देवास और मंदसौर जिलों में।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews