MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा इन जिलों का मौसम, छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार, हवा का रुख भी बदला, पारा गिरने से बढ़ने लगी ठंड, जानें अपडेट

MP Weather

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश के मौसम में आज से बदलाव नजर आने लगेगा।तापमान में गिरावट के साथ प्रदेश के कई जिलों में ठंड का असर तेज होने लगेगा। वर्तमान में उत्तर भारत क्षेत्र में प्रभावी प्रणाली सक्रिय नहीं है, लेकिन उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के साथ दिन और रात के तापमान में गिरावट आ रही है और हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है। फिलहाल दो-तीन दिन तक मौसम इस तरह ही बना रह सकता है। लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव अगले 2-3 दिनों भिंड, मुरैना, दतिया, ग्वालियर, सागर छतरपुर, टीकमगढ़ में मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

आज से तापमान में आएगी गिरावट

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार ग्वालियर-चम्बल संभाग के साथ ही रीवा और बुंदेलखंड में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और 20 नवम्बर के बाद मालवा निमाड़ में भी ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। अगले महीने 5 दिसम्बर के बाद प्रदेश में शीत लहर चलने की स्थिति बन सकती है।अगले दो से तीन दिनों में हवाओं के रूख बदलने से प्रदेश में उत्तरी हवाए 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी और तापमान के गिरते ही फिर ठंड में इजाफा होगा।आने वाले दिनों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इन जिलों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 15 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होने वाला है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ेगी , जिससे कई जिलों में बारिश के आसार है। आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश की ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ जिलों के साथ ही टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, सागर, रायसेन, विदिशा सहित कुछ और जिलों में बौछारें पड़ सकती हैं। 17 नवंबर से लेकर 22 नवंबर तक प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, रीवा, सतना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, रायसेन जिले के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है।

अगले हफ्ते से बढ़ेगा ठंड़ का असर

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में मौसम में बदलाव आ सकता है और हल्के बादल छाने के साथ दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। जबकि 20 नवंबर के बाद ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। वही अगले कुछ दिन उत्तर-उत्तर पूर्वी दिशा से इंदौर और आसपास के इलाकों में हवा चलेगी और तापमान में गिरावट आएगी।ग्वालियर में भी रात के पारे में गिरावट होगी। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंच सकता है। इस वजह से अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड

मंगलवार को रायसेन में प्रदेश में सबसे कम 12.8 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ में 12.4, भोपाल में 12.8, हिल स्टेशन पचमढ़ी में 11, ग्वालियर में 13.6, इंदौर में 15.6, उज्जैन में 14, बैतूल में 14, धार में 13.8, जबलपुर में 14.4, रीवा में 14, नौगांव में 13.02 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ खरगोन में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भोपाल में 30.1, ग्वालियर में 28.5, इंदौर में 29.8, पचमढ़ी में 28, उज्जैन में 30 और छिंदवाड़ा में 29.7, जबलपुर में 29.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews