MP Weather : 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का दिखेगा असर, एक दर्जन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

mp weather

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में भी ‘बिपरजॉय’ का असर देखने को मिल सकता है। 18-19 जून को ग्वालियर-चंबल में तेज बारिश और हवा की रफ्तार 50Km प्रतिघंटा की संभावना है। हालांकि प्रदेश में अभी प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी रहेगी और कुछ ही इलाकों में हल्की बारिश होती रहेगी। वही ज्यादातर हिस्सों में दिन-रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी । अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित छिंदवाड़ा व आस-पास के जिलोें में तेज हवा और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती हैं।

इन जिलों में दिखेगा चक्रवात का असर

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 और 17 जून को बारिश और 18 और 19 जून को तेज बारिश होने का अनुमान है। वही ग्वालियर-चंबल में भी 18-19 जून को तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। 19 जून को पश्चिमी मध्यप्रदेश के इलाके खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं बारिश होगी। ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी श्योपुरकलां में तेज बारिश हो सकती है। 19 जून से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज हवा और वर्षा की आशंका जताई है।

17-18 जून को बारिश-आंधी का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में 16 और 17 जून को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 18-19 जून को गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने के आसार है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना रहेगी। बारिश से दिन का तापमान 38 और रात में पारा 26-27 डिग्री तक पहुंच सकता है। इंदौर में रविवार को बादल छाने के साथ शाम को बूंदाबांदी होने की संभावना है।ग्वालियर में शुक्रवार को कहीं-कहीं तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। चक्रवात के प्रभाव से 19 से 22 जून तक आंधी-वर्षा और ओलावृष्टि की संभावनाएं हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews