MP Weather : छाएंगे बादल, 17 जिलों में बारिश की चेतावनी, ओले गिरने के भी संकेत, नए सिस्टम के सक्रिय होने से बदलेगा मौसम, जानें अपडेट

mp weather

MP Weather Alert Today :  मध्य प्रदेश में अभी दो दिन और बारिश का दौर जारी रहने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5 जून तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज रविवार को भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम समेत प्रदेश के 17 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं कहीं ओले भी गिर सकते हैं। इधर, प्री मानसून के 10 जून के बाद आने की संभावना है। वही मुख्य मानसून 15 जून के बाद आने का अनुमान है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग की मानें पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5 जून तक भोपाल, उज्जैन समेत ग्वालियर-चंबल में गरज चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश के आसार है, इस दौरान 40-50 Km प्रतिघंटे की स्पीड से हवा चलने का भी अनुमान है। आज रविवार को भोपाल, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, रतलाम, नीमच, मंदसौर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, खंडवा और बुरहानपुर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

भोपाल-ग्वालियर में बारिश, 6 के बाद साफ होगा मौसम

एमपी मौसम विभाग की मानें  भोपाल में रविवार को तेज बारिश हो सकती है, लेकिन 5 जून हल्की बारिश के आसार है।इंदौर में आज बादल छाएंगे और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।ग्वालियर में बादल छाए रहेंगे और बारिश के आसार है। 6 जून से मौसम साफ होगा।केरल में 7 जून तक मानसून के पहुंचने के चलते इस बार इंदौर-भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में में भी मानसून के अपने तय समय से देरी से पहुंचने के संकेत है।

एक साथ कई सिस्टम सक्रिय, 20 के बाद मानसून

एमपी मौसम विभाग की मानें  वर्तमान में दक्षिण पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर एक चक्रवाती हवा का घेरा बना है, जिससे अरब सागर से नमी आ रही है। वही 5-6 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होने वाला है, जिससे फिर बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है।   जून के दूसरे सप्ताह में भी बारिश-आंधी का दौर चलने का अनुमान  है। वही मानसून 20 जून या इसके बाद ही प्रदेश में मानसून की दस्तक होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews