MP Weather : 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा नया सिस्टम, छाएंगे बादल, 4 संभागों में बारिश के आसार, जानें IMD का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : वर्तमान में मध्य प्रदेश में कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन 48 घंटे बाद 4 जुलाई को एक नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिससे 5 जुलाई के बाद तेज बारिश होने के आसार है। आज रविवार और सोमवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है,हालांकि एक दो जगह तेज बारिश हो सकती है।राजधानी भोपाल में 5 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।वही दिन और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

आज 4 संभागों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग की मानें तो विंध्य के रीवा, सतना, पन्ना जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भी चक्रवाती घेरा बना हुआ है और बंगाल की खाड़ी से राजस्थान तक ट्रफ लाइन सक्रिय है। इसके प्रभाव से ग्वालियर-चंबल संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रविवार को सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है।

नए सिस्टम के एक्टिव होती ही शुरू होगा झमाझम वर्षा का दौर

एमपी मौसम विभाग की मानें तो तीन जुलाई को हवाओं के साथ तेज वर्षा की संभावना जताई गई है। वही नया सिस्टम बनने से 4 जुलाई को अच्छी बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है। पांच जुलाई को मानसून के प्रभाव से वर्षा की संभावना है।इसके चलते पारे में भी गिरावट आ सकती है। अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में बने चक्रवात के आगे बढ़ने पर पांच जुलाई से प्रदेश में एक बार फिर वर्षा का नया दौर शुरू हो सकता है।

अबतक का बारिश का रिकॉर्ड

जून में सामान्य से 13%  ज्यादा बारिश हुई है। जून में सामान्य तौर पर 5.5 इंच बारिश होनी चाहिए थी जबकि 6.2 इंच हुई। इसमें नरसिंहपुर, निवाड़ी, भिंड, मुरैना समेत प्रदेश के 29 जिलों में सामान्य या इससे ज्यादा बारिश हो चुकी है। वही नरसिंहपुर, निवाड़ी, मुरैना, भिंड, जबलपुर, सागर, सिवनी, उमरिया, गुना, ग्वालियर, इंदौर, नीमच, विदिशा समेत प्रदेश के 29 जिले ऐसे हैं, जहां अब तक सामान्य से ज्यादा पानी बरसा है। वहीं बालाघाट, रीवा, सिंगरौली, टीकमगढ़, आगर-मालवा, अशोकनगर, बैतूल, धार, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नर्मदापुरम, बड़वानी, उज्जैन समेत 23 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”841597857″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews