MP Weather : जून में फिर बदलेगा मौसम, दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, 2 संभागों समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : जून में एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे फिर बारिश और आंधी का दौर देखने को मिलेगा। एमपी मौसम विभाग की मानें तो 1 जून को उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर 3 जून से प्रदेश में देखने को मिलेगा। 3 से 5 जून तक ग्वालियर और चंबल में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा, जिससे तेज बारिश और 40-50 Km प्रतिघंटे की स्पीड से हवा चलने का अनुमान है।

आज ग्वालियर-चंबल संभाग समेत इन जिलों में बारिश

एमपी मौसम विभाग की मानें अगले 48 घंटों के लिए ग्वालियर-चंबल संभाग में तेज हवा और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हवा की स्पीड 50 Km प्रतिघंटा या इससे ज्यादा पहुंच सकती है। वही भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी बारिश की संभावना है। इस दौरान ओले भी गिर सकते हैं। वही 3, 4 और 5 जून को उत्तरी मध्यप्रदेश यानी ग्वालियर-चंबल संभाग समेत अन्य स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार है, भोपाल, इंदौर समेत अन्य शहरों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा।

जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर

एमपी मौसम विभाग की मानें अगले एक सप्ताह तक भोपाल में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। 31 मई के साथ ही 1 से 5 जून के बीच बारिश होने के आसार है। इसके बाद मौसम बदल जाएगा। शाम को आंधी के बाद बारिश होने का अनुमान है।ग्वालियर में  आगामी एक जून से जम्मू-कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से पांच जून तक लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। जबलपुर पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो गया है, जिससे आगामी दिनों में तापमान और बढ़ेगा। इससे पहले आज शाम हल्के बादल छा सकते हैं। वही 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्के  बादल छा सकते हैं।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव

एमपी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार , पश्चिमी विक्षोभ के अलावा उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के साथ ही तमिलनाडु तक बनी हुई ट्रफ लाइन के कारण आंधी-वर्षा की स्थिति बनी है।वही आगामी एक जून को हिमालय में एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके प्रभाव से वर्तमान में मौजूद सिस्टम दोबारा सक्रिय हो जाएंगे और पांच जून तक आंधी-वर्षा का दौर चलेगा। इसके चलते जून का पहला सप्ताह भी ठंडा ही रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews