MP Weather : फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार, कई जिलों में बढ़ेगा पारा, जानें अपडेट

mp weather

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश के मौसम में बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में एक दबाव बन रहा है, जो उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और चक्रवाती तूफान के रूप में उत्तर भारत में प्रवेश करेगा, जिसके चलते जबलपुर सहित संभाग के जिलाें में 13 और 14 मई को आंशिक बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। वही अन्य जिलों में 15 मई के बाद तेज गर्मी, तापमान बढ़ने के साथ लू चलने के आसार है।आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और तीखे होने के आसार हैं। 2-3 दिन में प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिले लू की चपेट में आ सकते हैं।

चक्रवात का एमपी पर असर कम

एमपी मौसम विभाग की मानें तो  वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में मोचा तूफान बन गया है और यह बांग्लादेश की ओर जा रहा है। ऐसे में इसका असर मप्र पर पड़ने की कम संभावना है। प्रदेश में 15 मई के बाद ही हीट वेव चल सकती है। खासकर ग्वालियर संभाग के साथ छतरपुर, भिंड, मुरैना, नौगांव, खजुराहो, पन्ना में गर्मी का असर तेज तो इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर में असर थोड़ा कम रहेगा। 15 मई से 10 जून के बीच तेजी से तापमान बढ़ेगा और नौतपा तपने के आसार हैं।मई के 16 दिन और जून के 10 दिनों में गर्मी पड़ सकती है।

आज सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, छाएंगे बादल

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में कोई भी मौजूदा मजबूत सिस्टम सक्रिय न होने के कारण तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी लेकिन  आज 12 मई को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इससे तापमान में गिरावट होगी और बादल भी छा सकते है।  इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में 13 और 14 मई को बादल छा सकते है। 14 मई को जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने के साथ कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने का अनुमान है।  15 मई के बाद प्रदेश के ज्यादातर शहरों में हीट वेव भी चल सकती है।

15 मई के बाद इन जिलों में चलेगी लू

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान मोचा की वजह से हवा का रुख बदल गया है और जम्मू कश्मीर में एक दुर्लभ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है लेकिन मौसम को प्रभावित नहीं कर पा रहा है। इससे ग्वालियर चंबल संभाग में राजस्थान की गर्म हवा चलने लगी है, 14 मई से लू चलने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इंदौर में शुक्रवार को हल्के बादल छाने की संभावना है। हालांकि, दिन के तापमान पर इसका असर नहीं होगा लेकिन पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews