MP Weather Alert : मौसम में बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, 4 संभागों में कोहरे का अलर्ट, 1 दर्जन जिलों में बारिश के आसार, जानें IMD अपडेट

MP Weather

MP Weather Alert Today : पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आ गया है। आज गुरूवार को एक दर्जन जिले में बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल प्रदेश में 12 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने के आसार है । वही आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।हालांकि रात के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन दिन के तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी।इधर, 12 जनवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना है।

क्या कहता है मध्य प्रदेश का मौसम विभाग 

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, अभी दो दिनों तक सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी रहने के कारण रात के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। वर्तमान में हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ आ गया है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है।अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और अरब सागर से लेकर गुजरात तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जिसके कारण बादल छाए हुए और बारिश के साथ कोहरे के आसार बने हुए है। इस तरह की स्थिति अभी दो-तीन दिन तक बनी रह सकती है।

आज इन जिलों में बारिश/कोहरे का अलर्ट

  • छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, अलीराजपुर, धार, झाबुआ, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर और रतलाम जिलों में बारिश हो सकती है।
  • ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के जिलों के साथ ही सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, जबलपुर, मंडला, सीहोर, भोपाल, मंदसौर और नीमच जिले में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
  • गुरुवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर संभाग के जिलों में कोहरा छाया रहेगा।
  • नर्मदापुरम्, हरदा, बैतूल, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा और खरगोन में हल्की बारिश और शीतलहर चलेगी।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • बुधवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान रीवा में 9.4 डिग्री सेल्सियस , ग्वालियर में 9.6, दतिया में 10.1, शिवपुरी में 10.01 न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
  • ग्वालियर 14.02, दतिया 15, शिवपुरी 16.4, टीकमगढ़ 17 और छतरपुर 18.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
  • भोपाल, जबलपुर, अनूपपुर, विदिशा, सागर जैसे एक दर्जन जिलों में दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम रह गए।
    घना कोहरा छाया रहा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews