MP Weather : 14 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम, सक्रिय होगा स्ट्रांग पश्चिमी विक्षोभ, घने कोहरे-शीतलहर का अलर्ट, जानें IMD पूर्वानुमान

up weather alert

MP Weather Today: वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके कारण तापमान में इजाफा हुआ है और ठंड का असर भी कम दिखाई दे रहा है, लेकिन मकर संक्रांति के बाद फिर ठंड का एक और दौर देखने को मिलेगा।एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) के अनुसार, 13 जनवरी तक ठंड से राहत रहेगी, लेकिन मकर संक्रांति पर ठंड फिर से दस्तक देगी। 14 से घना कोहरा और कोल्ड वेव का असर दिखने लगेगा। दिन में कोहरा रहने और रात में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी हवा चलेगी और तापमान बढ़ेगा। 13 जनवरी के बाद ठंड फिर जोर पकड़ेगी । 13 जनवरी को दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा में बारिश होने के आसार है और उत्तर भारत के राज्यों में तेज ठंड पड़ने और पहाड़ों पर बर्फबारी की भी संभावना है, इसका प्रभाव 14 जनवरी से मध्यप्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलेगा और तापमान में गिरावट आते ही ठंड बढ़ेगी। 14 जनवरी मकर संक्राति के मौके पर ठंड का दूसरा दौर नजर आएगा ।

11-12 को ठंड से राहत

एमपी मौसम विभाग (MP Weather update today)  के मुताबिक, जम्म कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ 13 जनवरी तक सक्रिय रहेगा, इससे 11 व 12 जनवरी को ठंड से राहत रहेगी। लेकिन 13 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद फिर से बर्फीली हवा चलेगी और कड़ाके की ठंड फिर से दस्तक देगी। मकर संक्रांति पर जो ठंड दस्तक देगी, वह 5 दिनों तक जारी रहेगी। कोहरा, शीतलहर, शीतल दिन का सामना करना पड़ सकता है। 14 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं भी चलेगी।

14 के बाद फिर घना कोहरा-शीतलहर

एमपी मौसम विभाग (MP Weather update)  के मुताबिक,  मंगलवार शाम से एक अन्य मजबूत पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा, इससे पहाड़ों पर बर्फबारी में और तेजी आएगी, पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ते ही मकर संक्रांति से ठंड का फिर सिलसिला शुरू हो सकता है। 14 जनवरी के बाद चंबल संभाग के शिवपुरी, मुरैना और भिंड में घना कोहरा रहेगा। वहीं, ग्वालियर, दतिया, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भी कोहरे का असर रहेगा।मंगलवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 2.5 डिग्री से. तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। सिर्फ छतरपुर जिले में शीतलहर का प्रभाव रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews