MP Weather : अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम, जल्द एक्टिव होगा नया सिस्टम! गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड़, आज इन जिलों में छाएगा कोहरा, जानें IMD का ताजा अपडेट

UP weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश के मौसम में उतार चढाव का दौर जारी है।कोई मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय ना होने के चलते लगातार तापमान में गिरावट आने लगी है और ठंड के तेवर भी सख्त होने लगे है।फिलहल 3-4 दिन मौसम का मिजाज यूहीं बना रहेगा। अगले हफ्ते से नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत है, जिससे मौसम में फिर परिवर्तन देखने को मिलेगा। फिलहाल कहीं भी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, हालांकि बादल छाए रह सकते है।

आज इन जिलों में छाया रहेगा कोहरा

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट आने का अनुमान है । वही ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों के साथ ही शहडोल, शिवपुरी, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, सिंगरौली, रीवा, सीधी, पन्ना, छतरपुर और कटनी में कोहरा छाया रह सकता है। आने वाले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में ऐसी ही ठंड का दौर जारी रहेगा। प्रदेश की कुछ शहरों में एक से लेकर दो डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

अगले हफ्ते सक्रिय हो सकता है नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है लेकिन इसका कोई विशेष असर एमपी पर नहीं पड़ रहा है। हवा का रुख भी उत्तर-पूर्वी बना हुआ है,ऐसे में लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। वही नमी आने से जबलपुर सहित अधिकांश जगह हल्के बादल छाए हुए हैं, आगामी एक-दो दिनों में बादल हटते ही तापमान में गिरावट आने की संभावना है।  फिलहाल तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है।

20 दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड

एमपी मौसम विभाग की माने 20 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक प्रदेश में देश ठंड बढ़ने की संभावना है, इसके साथ ही कई जिलों में धुंध पड़ने की संभावना है।वही उत्तर भारत की तरफ से आ रही हवा की रफ्तार 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। 16 दिसंबर को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ आने के संकेत मिल रहे है। यदि सक्रिय हुआ तो तापमान के साथ मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।

पिछले 24 घंटे का रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटे में राजगढ़ में 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ पचमढ़ी में 8.8 गुना में 10.8 ग्वालियर में 11.1 खंडवा में 12.4 खरगोन में 12.1 5 भोपाल में 12.4 ग्वालियर में 11.1 इंदौर में 14.4 डिग्री सेल्सियस जबलपुर में 12.2 छिंदवाड़ा में 11.1 10.1 59 गांव में 11.5 सतना में 12.4 सीधी में 12 मलाजखंड में 11.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। भोपाल में 26.2 ग्वालियर में 26.01 इंदौर में 26.3 खरगोन में 27.2 उज्जैन में 26.5 छिंदवाड़ा में 25.01 जबलपुर में 25.8 नरसिंहपुर में 24 और मलाजखंड में 22.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews