MP Weather: नौगांव-खंडवा में पारा 44 डिग्री पार, आज 24 जिलों में लू का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से हवा, 21 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश मौसम का हाल: शनिवार को प्रदेश के 15 शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। रविवार को भी दो दर्जन जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है।
MP Weather

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है।  रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के साथ मालवा और निमाड़ में लू का असर देखने को मिल सकता है। प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में तेज हवाएं चलने के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। शनिवार  को नौगांव में पारा 44.2 डिग्री और खंडवा में 44.1 डिग्री रहा। फिलहाल 21-22 मई तक मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, जबलपुर, शहडोल व सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री तक गिरावट आई। नर्मदापुरम व रीवा संभागों के जिलों में पारा सामान्य से 1.6-2.0 डिग्री तक कम रहा। शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से 3.5 डिग्री तक अधिक रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट (17 मई 2026) के मुताबिक, मानसून की उत्तरी सीमा विभिन्न अक्षांशों और देशांतरों से होकर गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरल में प्रवेश करने की संभावना है । वर्तमान में चक्रवातीय परिसंचरण, एक ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

आज कहां कैसा रहेगा मौसम

  • ऊष्ण लहर : विदिशा, रायसेन, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी।
  • खंडवा, खरगोन और रतलाम में तापमान 44 डिग्री के पार जा सकता है। इंदौर, उज्जैन, धार, झाबुआ, बड़वानी, अलीराजपुर और बुरहानपुर गर्म रहेंगे।
  • झंझावत, वज्रपात और झोंकेदार हवाएं: डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews