MP Weather: फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, कई जिलों में घने कोहरे-शीतलहर का अलर्ट, बारिश के आसार

mp weather news

MP Weather Update Today: बर्फीली उत्तरी और उत्तरी पूर्वी हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में शीतलहर और कोहरे के साथ 3-4 जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली।एमपी मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में भोपाल, रीवा, सागर संभाग समेत 30 से ज्यादा जिलों में सीवियर कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। कहीं कोहरा तो कही पाला भी पड़ सकता है। 4 दिन बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे फिर मौसम में बदलाव नजर आएगा।

मौसम विभाग (MP Weather Today Report) के मुताबिक ,10 जनवरी को हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के पश्चात तापमान में हल्की वृद्धि होगी। 7 से 9 जनवरी तक इंदौर में तापमान सामान्य के आसपास बने रहेंगे। ग्वालियर छह व सात जनवरी को भी कड़ाके की ठंड के आसार जताए हैं,हालांकि 8 जनवरी से राहत मिल सकती है। राजस्थान में जारी ठंड के रेड अलर्ट का असर ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में भी दिखाई देगा। ग्वालियर में ठंड का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान चार या उससे कम दर्ज हो सकता है। शीतलहर के साथ घना कोहरा छाएगा। सीवियर कोल्ड भी रह सकता है।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक  आज खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बैतूल एवं हरदा जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के आने से पहले 8 जनवरी से ग्वालियर-चंबल संभाग को ठंड से राहत मिल जाएगी।  सात दिसंबर तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। उसके बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।  हालांकि, इसके बाद एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। प्रदेश में गुरूवार को ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री खजुराहो में 5. 6 डिग्री , भोपाल में 7.3 डिग्री जबलपुर में 7.3 डिग्री धार में 8.2 डिग्री , खंडवा में 10.4 डिग्री, गुना में 3 डिग्री, राजगढ़ में 5.2 डिग्री और रतलाम में 7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

स्कूलों में छुट्टी घोषित

इधर, बढ़ती ठंड को देखते हुए भोपाल कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए 6 जनवरी से 10 जनवरी तक नर्सरी से 8वीं तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है, वही इंदौर में 6 से 9 जनवरी तक नर्सरी से 8वीं तक कक्षाओं की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश जिलों में स्कूलों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। कुछ जगहों पर स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews