MP Weather : 24 घंटे में बदलेगा मौसम, दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, 3 संभागों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि की आशंका, 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट

mp weather

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश के मौसम में अगले 24 घंटों में बदलाव देखने को मिलने वाला है। शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। इसी के साथ कई जिलों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। इस कारण तापमान में गिरावट के साथ नए साल से ठंड में और ज्यादा बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। वही सर्द हवाओं के भी चलने का अनुमान है। आज शुक्रवार को एक दर्जन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम साफ होने के बाद तीन-चार जनवरी से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है।

आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

आज शुक्रवार को छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना में  अत्यधिक घना कोहरा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।वही शिवपुरी, सिंगरौली, सागर, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना और दमोह जिले में भी कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

31 दिसंबर से 2 जनवरी तक बारिश-ओले की संभावना

  • मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, 30 दिसंबर शनिवार को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा और बादल छाएंगे।
  • इस दौरान एक-दो जनवरी को ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले भी गिरने का अनुमान है।
  • ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रह सकता है।
  • 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग समेत प्रदेश के कई शहरों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान एक-दो जनवरी को कई शहरों में अच्छी वर्षा होने के भी आसार हैं।हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी होने के कारण रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • पिछले 24 घंटे में राजगढ़ में 8 डिग्री सेल्सियस , उमरिया में 8.6, मालाखंड में 9.69, गांव में 8.5, खजुराहो में 9, पचमढ़ी में 9, खरगोन में 9, भोपाल में 14, ग्वालियर में 10.4, इंदौर में 15.2, जबलपुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया ।
  • राजधानी भोपाल में 27.8, ग्वालियर में 15.7, इंदौर में 26.7, उज्जैन नर्मदापुरम में 30 डिग्री और जबलपुर में 27.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
  • शुक्रवार को मुरैना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मऊगंज और रीवा में कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा तो शिवपुरी, दमोह, सीधी और सिंगरौली में हल्के से मध्यम कोहरा दिखाई दिया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews