MP Weather : 5 वेदर सिस्टम सक्रिय, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, छाएंगे बादल, 6 संभाग और 10 जिलों में आंधी-बारिश के आसार, गिरेंगे ओले! जानें अपडेट

mp weather

MP Weather Alert Today : वर्तमान में एक साथ 5 सिस्टम एक्टिव है, जिससे प्रदेशभर में बारिश की संभावनाएं बनी हुई है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो  28-29 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जो जून के पहले सप्ताह तक एक्टिव रह सकता है, जिसके प्रभाव से आंधी-बारिश से होगी। आज  रविवार को भाेपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, शहडोल, सागर, शाजापुर, मंदसौर, नीमच सहित कई जिलों में गरज चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है, हालांकि जून माह में गर्मी पड़ने की पूरी संभावना है। मानसून भी कुछ देरी से दस्तक देगा।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी में ओले भी गिर सकते हैं। प्रदेश के कई जिलों में हवा-आंधी की स्पीड 70Km प्रतिघंटा तक रह सकती है। इंदौर में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।वही जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर तक रह सकती है। अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।बालाघाट में आगामी दिनों में भी मौसम का मिजाज इसी तरह बदला रहेगा कुछ इलाकों में तेज आंधी तूफान, गर्जना या ओलावृष्टि की संभावना है।

एक साथ 5 सिस्टम सक्रिय

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में देश के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ पांच मौसम प्रणाली सक्रिय हैं।
जम्मू-कश्मीर से जहां पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है, तो वहीं पंजाब और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान में चक्रवात सक्रिय है। दक्षिण हरियाणा से पश्चिम बंगाल तक, दक्षिण पूर्वी मध्यप्रदेश से दक्षिण कर्नाटक और उत्तर बिहार से उत्तरी ओडिसा तक तीन अलग-अलग ट्रफ लाइन गुजर रही हैं। इनके प्रभाव से अरब सागर से नमी आ रही है,  इन प्रणालियों के असर से ही आंधी-वर्षा की स्थिति बनी हुई है। वहीं 29 मई से जम्मू-कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा।

इन जिलों में बारिश के आसार

  1. रविवार को भोपाल, नर्मदापुरम, चंबल, ग्वालियर, सागर और शहडोल संभाग के साथ ही बुरहानपुर, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, रीवा, सतना, मंडला, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा जिले में बारिश के आसार है।
  2. सागर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना भी है।
  3. चंबल, ग्वालियर और शहडोल संभाग के साथ कई जिलों में तेज हवा चल सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews