MP Weather :पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, ठंड से राहत, तापमान में परिवर्तन, नया सिस्टम होगा एक्टिव, फिर बदलेगा मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान

imd weather

UP Weather Update Today

MP Weather Alert Today: अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, ऐसे में एमपी के मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।  एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 8 से 10 फरवरी के बीच नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण 9-10 फरवरी से फिर कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है । 8 और 9 फरवरी को दिन और रात ठंड का असर कम तो 10 फरवरी के बाद ज्यादा दिख सकता है। तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर 10 फरवरी तक जारी रहेगा इसके बाद तापमान में उछाल आना शुरू हो जाएगा।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है, जिसके असर से तापमान में उतार चढ़ाव दिखाई दे रहा है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी को सक्रिय होगा, ऐसे में अभी अगले तीन से चार दिन ठंड से राहत रहेगी और न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ते ही एक बार फिर तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। नौ व दस फरवरी से फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा।

फरवरी के अंत तक ठंड की विदाई

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने वाला है। हालांकि 3 दिनों के बाद तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी, फरवरी खत्म होते-होते ठंड की विदाई भी हो जाएगी, वही आठ फरवरी के बाद कुछ परिवर्तन संभव है।भोपाल में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, बाकी प्रदेश की स्थिति भी ऐसी ही रहेगी। 13 फरवरी तक मध्यप्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग

मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर एक द्रोणिका के रूप में अपनी धुरी में है और पश्चिमी विक्षोभ अब मोटे तौर पर 68°पूर्वी देशांतर के साथ 32° अक्षांश के साथ चलायमान है, वही औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आस-पास के क्षेत्रों में बना हुआ है। 8 फरवरी 2023 की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ तारीख पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में असर दिखाएगा।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 29 से 32 डिग्री का असर।
  • दमोह, खजुराहो, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ में सबसे ज्यादा 32 डिग्री तापमान ।
  • मंडला, नौगांव, सागर, सतना, सीधी, उमरिया, भोपाल, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रतलाम में भी दिन में गर्मी का असर है।
  • राजगढ़ में सोमवार को दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।
  • खंडवा, खरगोन, रतलाम, दमोह, खजुराहो, मंडला, नौगांव, सागर, सतना, सीधी, धार, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम और उमरिया में तापमान 30 डिग्री के पार हो गया है।
  • 8 शहरों बैतूल, पचमढ़ी, रायसेन, छिंदवाड़ा, मंडला, रीवा, उमरिया व बालाघाट में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम ही चल रहा है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews