MP Weather : 20 दिसंबर के बाद आएगा मौसम में बदलाव, नए सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत, छाएंगे बादल, बारिश के भी आसार, बढ़ेगी ठंड, जानें IMD अपडेट

mp weather

MP Weather News Today : मध्य प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। कोई मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय ना होने के चलते मौसम शुष्क बना हुआ है।वही उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आ रही है और ठंड के तेवर भी सख्त होते जा रहे है। फिलहाल 3-4 दिनों तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है।हालांकि अगले हफ्ते नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से बादल छाने और कहीं कहीं हल्की बारिश के प्रबल संकेत मिल रहे है। आज शनिवार को कई जिलों में कोहरे का असर और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

आज कैसा रहेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 घंटे में ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, रीवा, उमरिया, जबलपुर, सागर के साथ इंदौर उज्जैन संभाग के जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वही ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में हल्का कोहरा छाने का अनुमान है।अगले हफ्ते से सर्दी और बढ़ने का अनुमान है, दिसंबर अंत तक प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चल सकती है। फिलहाल हवा का रूख दक्षिण पूर्वी है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के बाद हवा का रुख फिर उत्तरी होने से दिन के पारे में वृद्धि तो रात में गिरावट आएगी।

22 दिसंबर को सक्रिय हो सकता है नया सिस्टम

मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में कोई मजबूत वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिसके चलते मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान के गिरने से ठंड बढ़ने लगी है, हालांकि आने वाले सप्ताह में 22 दिसंबर को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में बादल छाने के संकेत है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट होगी और रात का तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर खत्म होते ही बाद प्रदेश में तेज ठंड का दौर शुरू होगा।

इसके साथ ही 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश के कई जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हो सकती है।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 से 31 दिसंबर तक प्रदेश में तेज ठंड पड़ने के आसार हैं। इस दौरान उत्तर भारत की तरफ से आ रही हवा की रफ्तार आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 10-15 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।आने वाले कुछ दिन तक दिन का तापमान बढ़ेगा और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews