MP: 12 मई के बाद बदलेगा मौसम, फिर एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोक्ष, 24 जिलों में 3 दिन तक लू का अलर्ट

chhattisgarh weather update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में 12 मई के बाद फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।  एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज मंगलवार 10 मई से 12 मई तक 24 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर-चंबल संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगा। 12 मई तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज होगा। इधर, एक दो दिन में जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती है।हालांकि 11 मई तक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

यह भी पढ़े.. MP में बिना OBC आरक्षण के होंगे पंचायत-निकाय चुनाव, रिव्यू पिटीशन लगाएगी सरकार, पढ़े कांग्रेस का रिएक्शन

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रतलाम में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वही गुना, राजगढ़, खरगोन, खंडवा और रतलाम में लू का असर रहा।इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और चंबल में तापमान में बढ़ोतरी हुई। आज मंगलवार को ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों के साथ खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, नर्मदापुरम, रतलाम, राजगढ़, छतरपुर, सागर, टीकमगढ, पन्ना, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सीधी और दमोह में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Alert) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना असानी चक्रवात अब और प्रभावी बन चुका है, जिसके असर से चक्रवात के आसपास हवाओं की स्थिति 100 से 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार है। आज शाम यह उत्तर व उत्तर पूर्वी दिशा में आगे बढ़ेगा और तीव्रता कम होगी। इसका असर ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल के तमाम इलाकों में दिखाई देगा, लेकिन मध्य भारत इलाकों में कोई असर नहीं दिखेगा।

यह भी पढ़े.. MP: 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, आज 26 जिलों में लू का अलर्ट, जानें हफ्ते का हाल

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार,  12 मई को जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, ऐसे में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आना शुरू हो जाएगी। इसके कारण 13 से 16 मई के बीच हल्के व मध्यम आकार के बादल छाएंगे और तेज हवा चल सकती है। वही तापमान में भी गिरावट आ सकती है।12 मई के बीच ग्वालियर चंबल संभाग में तापमान बढे़गा।आज 10 मई के बाद जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती है। 11 मई से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना भी है।

जानें जिलेवार हफ्ते का हाल

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, अगले तीन दिन तक इंदौर सहित प्रदेश भर में तापमान में बढ़ोतरी होगी। इंदौर में 11 मई तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार है। 12 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और आसानी चक्रवात के कारण भी बंगाल की खाड़ी से नमी आएगी। ऐसे में 12 मई के बाद 15 मई तक गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान कम रहेंगे।जबलपुर में आगामी दिनाें तक 4 डिग्री तक तापमान बढ़ने और लू चलने की संभावना है। जबलपुर के आसपास के जिले सतना, दमोह, रीवा, सीधी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

mp weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews