
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दो जून को नौतपे की समाप्ति हो चुकी है और इसी के साथ प्री मानसून गतिविधियों के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज शुक्रवार 3 जून 2022 को कहीं भी बारिश की संभावना नही जताई है, लेकिन 11 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढे..लाखों कर्मचारियों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज! सैलरी में होगा 49000 तक इजाफा, जानें ताजा अपडेट्स
एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान-पाकिस्तान के ऊपर ट्रफ के रूप और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। यह पूर्व-पश्चिम ट्रफ दक्षिणी बिहार और झारखंड से लेकर पूर्वी बांग्लादेश तक विस्तृत है। एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिणी बांग्लादेश की ओर सक्रिय है। इस चक्रवातीय घेरे की वजह से पाकिस्तान व राजस्थान की गर्म हवा तेज गति से आ रही है। यह सीधे ग्वालियर चंबल संभाग में सक्रिय हो रही हैं।
एमपी मौसम विभाग (MP Weather Today ) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में खजुराहो और दतिया 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वही खजुराहों, नौगांव, दतिया और ग्वालियर जिलों में लू का असर देखने को मिला । आज शुक्रवार तीन जून 2022 को 11 जिलों सागर संभाग के जिलो सतना, राजगढ़, गुना, ग्वालियर, दतिया और मुरैना में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढे.. हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, मिलेगा पारिवारिक पेंशन का लाभ, अधिसूचना जारी
एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, खंडवा में 9 जून तक उत्तरी व पश्चिमी हवा का असर दिखेगा।6-7 जून को महाराष्ट्र के आसपास एक सिस्टम सक्रिय हो सकता है । 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। खंडवा व आसपास दस जून के आसपास प्री-मानसूनी की हलचल प्रारंभ होगी और 15 जून तक प्रदेश में मानसून की दस्तक हो सकती है। वही इंदौर में 10 जून के बाद मानसून के पहुंचने के आसार है
एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) का पूर्वानुमान है कि इस वर्ष 15 जून के आसपास मानसून की दस्तक हो सकती है। मानसून की पहली बारिश जबलपुर, सागर और आलीराजपुर से शुरू हो सकती है। ग्वालियर संभाग में 1 जून से 30 सितंबर के बीच मानसून का सीजन रहने के साथ सामान्य बारिश होने के आसार हैं। 24 से 26 जून के बीच मानसून ग्वालियर-चंबल संभाग में पहुंचने की संभावना हैं। प्रदेश के चंबल, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग में 103%, भोपाल, सागर, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर संभाग में जुलाई-अगस्त में 120% बारिश होने का अनुमान है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

