
MP Weather Alert Today : फरवरी के महीने में बार बार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी ठंड-कोहरा तो कभी बारिश-बादल की स्थिति बन रही है। आज शनिवार को एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे 19 फरवरी से बादल छाएंगे और कहीं कहीं हल्की से तेज बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी और मध्यम से घना कोहरा भी छाएगा।
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, आज शनिवार को रीवा संभाग के जिलों के साथ- साथ शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह और छतरपुर जिले में कोहरा छाया रहेगा। इन जिलों में विजिबिलिटी 200 से 800 मीटर तक रहने की संभावना है। वही ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी में हल्की बारिश हो सकती है।
19 से 21 तक बारिश-बिजली और बादल
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में आज शनिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोक्ष एक्टिव हो रहा है, जिसका मध्यप्रदेश पर असर 19-20 फरवरी से दिखाई देना शुरू हो जाएगा।। बंगाल की खाड़ी से नमी आएगी और मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। राजधानी भोपाल में 19 फरवरी से फिर से बादल छाएंगे। दिन के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।20-21 फरवरी को ग्वालियर-चंबल में बाद छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलो में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है।
क्या कहता है मौसम विभाग
वर्तमान में छत्तीसगढ़ में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और छत्तीसगढ़ से लेकर कनार्टक तक एक द्रोणिका भी बनी हुई है, जो विदर्भ और तेलंगाना से होकर गुजर रही है। इस द्रोणिका के प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आने से विदर्भ से लगे मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावनाएं बन रही है।वही हवाओं का रुख भी बदलकर पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है।आज शनिवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के संकेत मिले हैं।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

