MP Weather : 15 जिलों में बिजली चमकने, गिरने का येलो अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

MP Weather : 15 जिलों में बिजली चमकने, गिरने का येलो अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather) में लगातार परिवर्तन जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में सक्रिय मानसून है , वहां लगातार बारिश हो रही है , बांध ओवरफ्लो हो रहे हैं नदियां उफान पर हैं। इस बीच एमपी मौसम विभाग (MP weather department) ने आज 18 अगस्त को अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट (MP Weather Daily Report) जारी की है।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक मध्य प्रदेश के शहडोल, रीवा, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, चम्बल, ग्वालियर एवं सागर संभाग के जिलों में आने वाले 24 घंटों में कहीं कहीं बारिश अथवा गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट (MP Weather Yellow Alert) जारी किया है।

ये भी पढ़ें – CG Weather : आज से बदलेगा मौसम, शुरू होगा बारिश का दौर, मानसून सहित 3 सिस्टम एक्टिव, 16 जिलों में मध्यम-तेज बारिश का अलर्ट

पिछले 24 घंटों की रिपोर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि उज्जैन, भोपाल, इंदौर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर , नर्मदापुरम, ग्वालियर और चम्बल संभाग में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई।  मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले समय में पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां (mp rain alert) बढ़ेंगी।

ये भी पढ़ें – BJP नेता प्रीतम लोधी के बयान पर बढ़ी सियासी गर्मी, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सीएम शिवराज से की ये मांग

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews