MP के 9 शहरों में कोल्ड डे, ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, कोहरे के साथ फिर बढ़ेगी ठंड

MP के 9 शहरों में कोल्ड डे, ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, कोहरे के साथ फिर बढ़ेगी ठंड

भोपाल।

मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। तापमान में गिरावट और प्रदेशभऱ में कोहरा छाया हुआ है।मौसम विभाग की माने तो अभी दो दिन में ठंड के तेवर और तीखे होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं शीतलहर चलने और पाला पड़ने की भी आशंका है। हालात ऐसे हैं कि प्रदेश के 9 शहरों में कोल्ड डे ऐलान किया गया है।

इससे पहले  दमोह, मण्डला, सागर, सतना, जबलपुर, पचमढ़ी, खजुराहो, रीवा, बैतूल, उमरिया, मलाजगंज में बारिश हुई है। बारिश के बाद इन शहरों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा भी छाया हुआ है।जिसके चलते किसानों का धान बारिश में भीग गया।रीवा में बारिश के साथ बुधवार की रात जिले के हुजूर तहसील के अमवां, किटवरियां, अटरिया इसी तरह मनगंवा कठेरी, पतैता,लोहदवार आदि गांव में तथा मउगंज तहसील क्षेत्र के कई गांवों में ओले गिरे है। इसी तरह जिले के तराई अंचल में भी ओले गिरे हैं। ओले व बारिश से फसल के साथ सब्जियों को भी नुकसान हुआ है।

विधायक ने लिखा पत्र

दमोह में बारिश से बर्बाद हुई फसलों का जायजा लेने गुरुवार को जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने तेंदूखेड़ा के साथ तेजगढ़ सेक्टर के कई गांवों में भ्रमण किया और किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं। विधायक ने मुख्यमंत्री को बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान को लेकर सर्वे के लिए पत्र लिखा है।

 इन शहरों में कोल्ड डे का ऐलान

मध्यप्रदेश के 9 शहरों में कोल्ड डे घोषित किया गया है। इंदौर, बैतूल, श्योपुर, खण्डवा, रतलाम, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन में सीवियर कोल्ड-डे ऐलान किया गया है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

 गुरुवार पूरे दिन शीतलहर चली और सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं मालवा के जिलों में तापमान 5 डिग्री और उसके आसपास रहा। मौसम विभाग ने इस दिन को कोल्ड-डे दर्ज किया है, वहीं ठंड का असर और बढ़ने के आसार जताए हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बताया है शुक्रवार व शनिवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। शुक्रवार सुबह घना कोहरा भी छाया रहेगा।

स्काईमेट के अनुसार

पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अब मौसम शुष्क हो जाएगा, दिससे बारिश की कम संभावना है। पहाड़ी इलाकों से होकर जो ठंडी हवाएं पंजाब, हरियाणा को क्रॉस करते हुए दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में पहुंच रही हैं। इससे तापमान में गिरावट आयेगी। जिस वजह से सूरत, अहमदाबाद, उदयपुर, इंदौर, नासिक, नागपुर, भोपाल समेत कई शहरों अधिक ठंड हो जाएगी और पारे 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews