जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह चौहान पर साधा निशाना, कहा “फोटो खिंचवाने में व्यस्त”, सरकार के सामने रखी 4 मांगें

मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उपार्जन केंद्रों पर बारदाना और परिवहन की कमी, तौल में देरी और लंबी कतारों के चलते किसान कई दिनों तक मंडियों में भटकने को मजबूर हैं जिससे उन्हें भारी परेशानी और नुकसान उठाना पड़ रहा है।
MP Congress Jitu Patwari

Jitu Patwari

जीतू पटवारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे किसानों से मुलाकात का सिर्फ दिखावा कर रहे हैं और मध्यप्रदेश में किसान उपार्जन केंद्रों की भारी अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के कई खरीदी केंद्रों पर बारदाना और परिवहन की भारी कमी है जिस कारण किसानों को घंटों नहीं बल्कि कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हैं, तौल प्रक्रिया में देरी हो रही है, भुगतान में विलंब हो रहा है और पूरी व्यवस्था अव्यवस्थित बनी हुई है। उन्होंने कहा कि “शिवराज सिंह चौहान सिर्फ फोटो खिंचवाने में ही व्यस्त हैं और किसान दिन रात मंडियों में भटक रहे हैं।”

जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह चौहान को घेरा

जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि किसानों की फसलें खुले में खराब हो रही है, वो दिन-रात मंडियों में भटकने को मजबूर है, मंडियों में बदइंतजामी के कारण परेशान हो रहे हैं और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सिर्फ फोटो खिंचवाने में व्यस्त हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार की जिम्मेदारी सिर्फ दिखावटी संवाद तक सीमित है, या फिर वह उस सिस्टम को भी सुधारने के लिए कदम उठाएगी जो किसानों को रोजाना परेशान कर रहा है।

सरकार के सामने रखी ये मांगें 

कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार के सामने किसानों से जुड़ी चार मांगें रखी हैं:

  • उपार्जन केंद्रों की सभी अव्यवस्थाएं तुरंत दूर की जाएं
  • समय पर तौल और भुगतान सुनिश्चित किया जाए
  • जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो
  • किसानों को भाषण और फोटो सेशन नहीं, असली समाधान चाहिए

जीतू पटवारी ने कहा कि किसानों को सिर्फ आश्वासन या भाषण नहीं, बल्कि ठोस समाधान चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि किसानों से मुलाकात करना आसान है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करना कठिन है। बता दें कि कांग्रेस लगातार गेंहू खरीद में अनियमितताओं का आरोप लगा रही है। इसे पहले नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में किसानों को नमी का हवाला देकर उनसे अतिरिक्त गेंहू वसूला जा रहा है। विपक्ष लगातार गेंहू उपार्जन में किसानों को हो रही परेशानियों के मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है। एक बार फिर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार के सामने किसानों से जुड़ी मांगें रखी हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews