मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में कराने वाला पहला राज्य होगा MP, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ

मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में कराने वाला पहला राज्य होगा MP, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव मध्य प्रदेश (MP) करने जा रहा है। सरकार ने पिछले दिनों फैसला लिया था कि अब पढ़ाई हिंदी (medical education in hindi) में भी की जा सकेगी, इसके लिए सरकार ने विशेषज्ञों के साथ पूरी प्लानिंग भी कर ली है। इस योजना का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने आज अपने निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में कहा है कि चिकित्सा शिक्षा (medical education) के पाठयक्रम का हिन्दी भाषा में शुभारंभ, मातृ भाषा की प्रतिष्ठा को स्थापित करने और सोच बदलने की शुरुआत का कार्यक्रम है। यह इस बात का प्रतीक है कि विशेषज्ञता के विषयों की पढा़ई केवल अंग्रेजी में ही नहीं मातृ भाषा हिन्दी में भी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें – BJP ने पांच जिलों में बनाये नए अध्यक्ष, अब इन नेताओं को दी जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेडिकल के साथ ही इंजीनियरिंग, नर्सिंग और पैरामेडिकल की पढ़ाई अब हिन्दी में शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में चिकित्सा शिक्षा के हिन्दी पाठ्यक्रम का शुभारंभ होगा।

ये भी पढ़ें – यहां पढ़िए 6 अक्टूबर की मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

बैठक में मुख्य सचिव  इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य  मोहम्मद सुलेमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाषा के संबंध में सोच को बदलने वाले इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करें। हिन्दी शिक्षण से संबंधित विभिन्न विद्वानों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए।

ये भी पढ़ें – KIA की ये कार आपके पास भी है? कंपनी ने वापस बुलाई, जानिए इसका कारण

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews