CBI में बढ़ेगा MP का दबदबा, प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे दो IPS अफसर!

CBI में बढ़ेगा MP का दबदबा, प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे दो IPS अफसर!

भोपाल। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई में मप्र का दबदबा बढ़ता जा रहा है। मप्र कैडर के आईपीएस अधिकारी आरके शुक्ला के सीबीआई चीफ बनने के बाद से ही जांच एजेंसी में मप्र का दबदबा बढ़ता जा रहा है। जल्द ही एजेंसी ने मप्र कैडर के एसपी स्तर के दो अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। इसकी प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल मप्र कैडर के एसपी स्तर के चार अधिकारी सीबीआई में पहले से पदस्थ हैं। 

गृह विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार 2010 बैच के आईपीएस डी. कल्याण ए. चक्रवर्ती और 2011 बैच के कार्तिकेयन के. की केंद्रीय जांच ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति पर जाने की संभावना है। चक्रवर्ती दतिया तथा कार्तिकेयन बैतूल के एसपी हैं। राज्य सरकार अपने एसपी स्तर के अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए तैयार नहीं है, जबकि अधिकारियों द्वारा इसमें रुचि लिए जाने से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह ने कहा कि चक्रवर्ती व कार्तिकेयन की प्रतिनियुक्ति पर कुछ दिनों में फैसला हो जाएगा।


ये अधिकारी पहले से हैं पदस्थ

पुलिस अधीक्षक स्तर के मप्र कैडर के जो नौ आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, उनमें 2002 बैच के अभय सिंह 2016 तथा 2003 बैच के अनुराग कुमार 2015 से हैं। ये दोनों अधिकारी सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर हैं। इनके अलावा 2006 बैच की टी अमोंग्ला अय्यर, आकाश जिंदल व अंशुमान सिंह, 2007 बैच की रुचिका जैन, 2008 बैच के ए. शियास व जयदेवन ए. भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। सीबीआई में अभय सिंह, अनुराग कुमार, ए. शियास व जयदेवन ए. तथा आईबी में अमोंग्ला, जिंदल व रुचिका जैन पदस्थ हैं। अंशुमान बीपीआरएंडडी में सहायक निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं। अंतिम केंद्रीय प्रतिनियुक्ति जयदेवन की हुई थी, वे मई 2019 में गए थे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews