
MP Board of Secondary Education
MP Board MPBSE: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल (MP Board of Secondary Education) के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बोर्ड ने डीएलएड (D.El.Ed) प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष 2022 का द्वितीय अवसर, परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कैंडीडेट्स ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं अथवा यहां उपलब्ध डायरेक्ट लिंक का उपयोग भी कर सकते हैं। जल्द विद्यार्थी अपना रोल नंबर डाउनलोड भी कर सकेंगे।
एमपी माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार, डीएलएड प्रथम वर्ष द्वितीय अवसर परीक्षा 2022 दिनांक 28 मार्च 2023 से प्रारंभ होगी और 11 अप्रैल 2023 को संपन्न होगी। इसी प्रकार डी एल एड द्वितीय वर्ष द्वितीय अवसर परीक्षा 2022 दिनांक 28 मार्च से प्रारंभ होगी और 8 अप्रैल 2020 को संपन्न होगी।
दोबारा खुली थी लिंक
बता दे कि स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए विद्यार्थी डीएलएड करने में लगे हैं। मार्च-अप्रैल में प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा होनी है। आवेदन के लिए पहले मंडल ने 10 से 25 जनवरी तक लिंक खोली थी, लेकिन कई विद्यार्थी फार्म भरने से वंचित रहे गए। इसके बाद बोर्ड ने आवेदन के लिए 5 फरवरी तक तारीख बढ़ाने का फैसला किया। इस दौरान कई छात्रों ने फॉर्म भरे।
1 मार्च से 10वीं-12वीं की परीक्षा
गौरतलब है कि मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के 10वीं और 12वीं के छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी।इसके तहत वर्ष 2023 की प्रायोगिक परीक्षायें 13 फरवरी और सैद्धांतिक परीक्षायें 01 मार्च 2023 से प्रारंभ होना नियत है। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। प्रदेशभर में 3 हजार 800 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। दोनों परीक्षाओं में इस साल करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। वही बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र और उत्तर पत्रक प्रणाली में परिवर्तन का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
https://mpbse.nic.in/DElEd_TT.pdf
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

