विधायक के मंत्री बनने के अरमानों पर CORONA ने फेरा पानी

burhanpur-vidhayak-warning-to-congress

भोपाल।

बीजेपी (bjp) के शीर्ष नेताओं(ministers) में शुमार और कई बार मंत्री (ministers) रहीं अर्चना चिटनीस (Archana Chitnis) जैसी दिग्गज को बुरहानपुर (burhaanpur) से हराकर निर्दलीय (independent) के रूप में विधानसभा (vidhansabha) पहुंचे सुरेंद्र सिंह शेरा (surendra singh shera) की किस्मत वाकई उनका साथ नहीं दे रही।

दरअसल कमलनाथ (kamalnath) सरकार (government) में समर्थन देने की वजह शेरा को कमलनाथ द्वारा दिया गया मंत्री पद का ऑफर था जिसे भी सार्वजनिक रूप से कई बार कह भी चुके थे ।लेकिन हैरत की बात यह है कि कमलनाथ ने उन्हें मंत्री बनाया नहीं और जैसे ही शिवराज सरकार(shivraj sarkar) बनी ,शेरा ने एक बार फिर पलटी मार के कमलनाथ का साथ छोड़ शिवराज का दामन थाम लिया ।इसके पीछे शेरा की सोच थी कि शायद में एक बार फिर मंत्री बनने के अपने ख्वाब को पूरा कर ले। लेकिन फिलहाल यह ख्वाब पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा।

दरअसल मई के प्रथम सप्ताह में शिवराज मंत्रिमंडल (shivraj mantrimandal)का विस्तार तय है और इसमें संभावना इस बात की थी कि शायद शेरा का नंबर लग जाए लेकिन शेरा के क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के चलते अब उन्हें कोरोन्टाइन में कर दिया गया है। शेरा के घर के बाहर बाकायदा कोविड-19 का पोस्टर लगाकर यह कह दिया गया है कि इस घर में ना जाएं। इस तरह 14 दिन तक अभी शेरा का बाहर निकलना नामुमकिन है और तब तक मंत्रिमंडल शपथ ले चुका होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews