सरकार की सख्ती, अनियमितता पर रिटायरमेंट के बाद भी बड़ा एक्शन, दो इंजीनियर्स की वार्षिक पेंशन वृद्धि निरस्त

जांच रिपोर्ट में दोष सिद्ध होने के बाद दो अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। शासन के निर्देश पर दोनों नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग आयुक्त ने उनकी वार्षिक वेतनवृद्धि (पेंशन वृद्धि) को निरस्त कर दिया है।
MP transport department

मध्य प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि अनियमितता, सरकारी काम में लापरवाही, भ्रष्टाचार या फिर सरकारी काम के प्रति उदासीनता सामने आई तो उस अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध सख्त एक्शन होगा, लेकिन खास बात ये है कि एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें रिटायरमेंट के बाद भी सरकार ने अफसर के विरुद्ध बड़ा एक्शन लिया है।

सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने  अनुशासनहीनता और अनियमितताओं के मामलों में सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने वर्ष 2022 में उज्जैन नगर पालिक निगम में भवन निर्माण अनुज्ञा जारी करने के एक मामले में अनियमितताएं सामने आने पर दो इंजीनियर्स के विरुद्ध कार्रवाई की है।

इसलिए की गई वार्षिक पेंशन वृद्धि निरस्त 

प्राप्त शिकायतों और जांच के आधार पर यह पाया गया कि तत्कालीन अधीक्षण यंत्री जीके कठिल एवं तत्कालीन कार्यपालन यंत्री एलडी दोराया द्वारा गंभीर अनियमितताएं की गई थीं। दोषी पाए गए दोनों अधिकारी वर्तमान में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मध्य प्रदेश राज्य नगरीय यांत्रिकी सेवा नियमों के अंतर्गत उनकी वार्षिक वेतनवृद्धि (पेंशन वृद्धि) को निरस्त कर दिया गया है।

अनियमितता, लापरवाही पर जारी रहेगा एक्शन 

आयुक्त संकेत भोंडवे ने स्पष्ट किया है कि विभाग को प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाते हैं, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि शासन-प्रशासन की पारदर्शिता बनाए रखने के लिये यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews