कमलनाथ बोले-‘BJP को डर किस बात का, जरुरत पड़ी तो मैं भी जाउंगा बैंगलुरु’

कमलनाथ बोले-‘BJP को डर किस बात का, जरुरत पड़ी तो मैं भी जाउंगा बैंगलुरु’

भोपाल।
बैंगलुरु में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के धरने और गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। कैबिनेट के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कमलनाथ का कहना है कि आखिर बीजेपी को डर किस बात का । जरुरत पड़ी तो मैं खुद बैंगलुरु जाउंगा विधायकों से मिलने।सुप्रीम कोर्ट में मामला जाने के बाद और राज्यसभा चुनाव नजदीक होने के चलते कमलनाथ सरकार बैकफूट पर आ गई है और बागियों को मनाने की कवायद में जुट गई है।

वही कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि   बैंगलोर में भाजपा द्वारा बंधक बनाये गये कांग्रेस विधायकों से मिलने गये कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह व कांग्रेस के मंत्रियो , विधायकों को मिलने से रोकना , उनसे अभद्र व्यवहार करना , उन्हें बलपूर्वक हिरासत में लेना पूरी तरह से तानाशाही व हिटलर शाही है। पूरा देश आज देख रहा है कि एक चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने के लिये किस प्रकार से भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की जा रही है।क्यों विधायकों से मिलने नहीं दिया जा रहा है , आख़िर किस बात का डर भाजपा को है ?भाजपा द्वारा एक गंदा खेल प्रदेश में खेला जा रहा है। लोकतांत्रिक मूल्यों , संवैधानिक मूल्यों व अधिकारो का दमन किया जा रहा है।हमारे हिरासत में लिये गये नेताओ को शीघ्र रिहा किया जावे और बंधक विधायकों से मिलने की इजाज़त दी जाये।

कमलनाथ ने आगे कहा कि ना अभी भाजपा के पास बहुमत है , ना शिवराज सिंह को भाजपा विधायक दल ने अपना नेता चुना है , ना भाजपा की सरकार बनी है ,ना कभी बनेगी लेकिन शिवराज सिंह चौहान की मुख्यमंत्री बनने के लिये हड़बड़ाहट , बैचेनी पूरा प्रदेश देख रहा है।किस प्रकार सत्ता के लिये वे बैचेन हो रहे है। उन्हें नींद नहीं आ रही है , दिन में भी मुख्यमंत्री पद के सपने देख रहे है।अधिकारियों को धमका रहे है।उनकी स्थिति पर मुझे तरस आ रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews